TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

आर माधवन के बेटे ने बढ़ाया भारत का मान, प्रियंका चोपड़ा ने बताया-अद्भुत उपलब्धि

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन (R Madhavan) के बेटे वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में पुरुषों की 800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है। एक्टर इस पल को लेकर काफी गर्व से भरा हुआ महसूस कर रहे हैं। अपनी खुशी शेयर करते हुए […]

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन (R Madhavan) के बेटे वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में पुरुषों की 800 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है। एक्टर इस पल को लेकर काफी गर्व से भरा हुआ महसूस कर रहे हैं। अपनी खुशी शेयर करते हुए एक्टर ने एक वीडियो क्लिक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा- वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में भारत के लिए रजत पदक जीता। रजत पदक जीतने के बाद आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन (Vedanta Madhavan) की लगातार प्रशंसा हो रही है। प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक सभी ने अभिनेता, उनकी पत्नी सरिता और उनके 16 वर्षीय बेटे को स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई दी। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आर माधवन ने उनको धन्यवाद कहा है।   और पढ़िएDanish Open 2022: आर माधवन के बेटे वेदांत ने सिल्वर मेडल जीतकर देश को किया गौरवांवित, एक्टर ने ट्वीट कर इस तरह जताई खुशी     फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई वेदांत की जीत पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'वाह! बधाई हो @ वेदांत माधवन! यह एक अद्भुत उपलब्धि है! हमेशा पथ प्रदर्शक बने रहो! बधाई हो @ माधवन और सरिता।' उन्हें जवाब देते हुए, आर माधवन ने ट्विटर पर लिखा, 'वाह … बहुत-बहुत धन्यवाद... मुझे समझ में नहीं आ रहा कि क्या कहूं... हम बहुत उत्साहित हैं। भगवान की कृपा है...और आपको धन्यवाद @ प्रियंका चोपड़ा...आप सबसे अच्छी हैं।' शिल्पा शेट्टी ने सोमवार देर रात ट्वीट कर वेदांत को बधाई दी। इसके अलावा जेनेलिया देशमुख ने भी आर माधवन को ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'बधाई हो @ वेदांत माधवन यह अद्भुत और प्रेरणादायक है। सरिता और आपको बहुत बधाई। @ एक्टर माधवन... आपको बहुत गर्व होना चाहिए।     बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी वेदांत को बधाई दी. उन्होंने कहा, 'बहुत गर्व है. भगवान उन्हें आशीर्वाद दें. उन्हें और अधिक शक्ति.' अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने भी वेदांत को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'चैंपियन वेदांत माधवन को बधाई. आपकी उपलब्धि सभी के लिए प्रेरणा है !! गौरवान्वित पिता मैडी सर को बधाई.'   यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें   Click Here - News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.