TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Pafulla Kar Passes Away: मशहूर गीतकार प्रफुल्ल कर का 83 साल की उम्र में निधन

मुंबई। मशहूर गीतकार, गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर (Pafulla Kar) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, रविवार यानी 17 अप्रैल की रात उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रफुल्ल को कई बार सम्मानित किया गया है। साल 2004 में […]

मुंबई। मशहूर गीतकार, गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर (Pafulla Kar) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, रविवार यानी 17 अप्रैल की रात उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रफुल्ल को कई बार सम्मानित किया गया है। साल 2004 में उन्हें जयदेव पुरस्कार और साल 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 16 फरवरी, 1939 को पुरी में जन्मे प्रफुल्ल एक प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- "श्री प्रफुल्ल कर जी के निधन से दुखी। उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्हें एक बहुमुखी व्यक्तित्व का आशीर्वाद मिला था और उनकी रचनात्मकता उनके कार्यों में परिलक्षित होती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।''   और पढ़िएJEH VIDEO: करीना कपूर खान के छोटे बेटे ‘जेह’ का वीडियो वायरल, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस     ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस घटना ने उड़िया संगीत के एक युग का अंत कर दिया है। वह ट्वीट कर लिखते हैं, "मैं प्रसिद्ध संगीतकार प्रफुल्ल कर के निधन के बारे में जानकर दुखी बहुत हूं। उनके निधन को उड़िया संगीत की दुनिया में एक युग के अंत की तरह देखा जाएगा। प्रफुल्ल की अनूठी संगीत शैली ने उन्हें हमेशा के लिए लोगों के दिलों में अमर कर दिया है। मैं उनके शोक में डूबे परिवार के प्रति पूरी संवेदना रखता हूं।" मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि दिवंगत कर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पटनायक ने निर्देश दिया है कि राज्य सरकार के दो मंत्री अंतिम संस्कार में मौजूद रहें और उन्हें श्रद्धांजलि दें।   यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें     Click Here - News 24 APP अभी download करें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.