-विज्ञापन-

इस दिन यश से सात फेरे लेंगी एक्ट्रेस निधि झा, सोशल मीडिया पर किया शादी का ऐलान

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक शहनाई बज रही है। बीते दिनों जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे तो वहीं अब फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha)
ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस ने सोमवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अभिनेता यश कुमार (Yash Kumar) के साथ अपनी शादी की तारीख की घोषणा की।

एक्ट्रेस अपनी शादी के डेट रिवील करते हुए निधि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अभिनेता यश के साथ अपनी सगाई की एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘02.05.2022।’वहीं शेयर की गई फोटो पर लिखा था, ‘यश और निधि की शादी की तारीख को सेव कर लें, 02.05.2022।’

बता दें निधि जहां पहली बार दुल्हनिया बनने जा रही हैं, तो वहीं एक्टर यश की यह दूसरी शादी होगी। निधि से पहले एक्टर, अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ भी शादी रचा चुके हैं। वहीं अब यश भोजपुरी अदाकारा निधि झा को अपनी दुल्हनिया बनाने को तैयार है। निधि झा का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

एक यूजर ने लिखा, ‘बधाई यश भइया और निधि दी।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, कहां पर आना है ये तो बताया ही नहीं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करतेहुए पूछा, ‘आप दोनों शादी कहां से कर रहे हैं बलिया या कहीं से।’ इसके अलावा कई लोगों लगातार कपल बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) और यश कुमार (Yash Kumar) ने इसी फरवरी महीने में सगाई की थी। निधि और यश ने अपने परिवारवालों और खास दोस्तों के बीच सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।

 

यश और निधि की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। आपको बता दें कि निधि झा और यश कुमार ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया। दोनों की दोस्ती 5 साल पुरानी है और दोनों 3 साल पहले ही रिलेशनशिप में आए थे। अब दोनों शादी करने जा रही है। आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले निधि ने कई टीवी शोज में भी काम किया है। वे क्राइम पेट्रोल, आहट, सावधान इंडिया, बालिका वधू, बेइंतहा, अदालत में नजर आ चुकी है।

 

Latest

Don't miss

Anupama Upcoming Twist: क्या अनुज करेगा अनुपमा से रिश्ता खत्म ? छोटी अनु करेगी माया का पर्दाफाश

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा की पॉपुलेरिटी लगातार बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स हर वह कोशिश में लगे हुए...

Uorfi Javed: जालीदार ड्रेस से उर्फी जावेद ने ढका बदन, जानिए क्यों कहा -मुझे चुटकी काटो !

Uorfi Javed: उर्फी जावेद इंटरनेट सेंसेशन हैं। आए दिन वे अपने लुक से तहलका मचा देती हैं। उर्फी जावेद अपने फैंस के लिए आए...

Priyanka Chopra: अब प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर ने भी तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री के बारे में कही बड़ी बात

Priyanka Chopra: पिछले कुछ वक्त से प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड में हैं। दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here