---विज्ञापन---

O Sajna Song: नेहा कक्कड़-धनश्री वर्मा के बीच फंसे प्रियांक शर्मा, ‘ओ साजना’ में दिखी मॉर्डन केमेस्ट्री

O Sajna Song Out: नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों एक के बाद एक बेहतरीन म्यूजिक एल्बम रिलीज कर रही हैं। इसी बीच उनका मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘ओ साजना’ (O Sajna) रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। साथ ही म्यूजिक वीडियो में नेहा कक्कड़ […]

Edited By : Rupali Rama | Updated: Sep 19, 2022 15:43
Share :

O Sajna Song Out: नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों एक के बाद एक बेहतरीन म्यूजिक एल्बम रिलीज कर रही हैं। इसी बीच उनका मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘ओ साजना’ (O Sajna) रिलीज हो गया है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। साथ ही म्यूजिक वीडियो में नेहा कक्कड़ और प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) के साथ युजवेंद्र चहल की दुल्हन धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) भी थिरकती नजर आ रही हैं।

धनश्री-नेहा के बीच फंसे प्रियांक शर्मा 

नेहा कक्कड़ ने कुछ ही देर पहले ‘ओ साजना’ गाने के आउट (O Sajna Song Out) होने की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी है। इस म्यूजिक वीडियों में प्रियांक शर्मा दोनों हसीनाओं (नेहा कक्कड़ और धनश्री वर्मा) संग रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। साथ ही नेहा और धनश्री अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस के दिलों पर कहर बरपा रही हैं।

लगातार बढ़ रहा व्यूज का आंकड़ा 

नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पोस्ट को जहां 2 लाख 57 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। तो वहीं, इस गाने को कुछ ही देर के अंदर यूट्यूब पर 7 लाख 26 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 2 लाख 78 हजार से ज्यादा लोगों ने म्यूजिक वीडियो को लाइक कर कमेंट सेक्शन में प्यार लुटाया है।

मॉर्डन केमेस्ट्री ने फैंस को किया फैशनेट 

बताते चलें कि गाने के मोशन पोस्टर ने ही फैंस के बज को हाई कर दिया था। नेहा ने मोशन पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा था,’लड़कों को सारी मस्ती क्यों करनी चाहिए? #OSajna गाना 19 सितंबर को रिलीज हो रहा है। बने रहें।’ वहीं अब ये गाना रिलीज के साथ फैंस का दिल जीत रहा है। साथ ही इसके व्यूज तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

First published on: Sep 19, 2022 01:49 PM