---विज्ञापन---

Nirahua: नेता बनते ही निरहुआ ने लिया बड़ा फैसला, भोजपुरी स्टार ने किया ये ऐलान

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में अभिनेता से नेता बने निरहुआ ने चौंकाने वाला खुलासा किया जिसे सुन फैंस हैरान रह गए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर: दरअसल हाल ही में चुनाव जीतने के बाद नए […]

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में अभिनेता से नेता बने निरहुआ ने चौंकाने वाला खुलासा किया जिसे सुन फैंस हैरान रह गए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर:

दरअसल हाल ही में चुनाव जीतने के बाद नए नवेले सांसद दिनेश लाल यादव अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचे थे। जहां निरहुआ का जोरदार स्वागत हुआ। जनता से मिलने और उनके बीच पहुंच कर निरहुआ ने एक बड़ा ऐलान कर दिया। निरहुआ की बात सुन फैंस हैरान रह गए हैं।

 

और पढ़िए –  प्रदीप पांडे चिंटू ने आम्रपाली संग किया जमकर रोमांस, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल

 


आपको बता दें कि आजमगढ़ पहुंचकर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ऐसा कहा कि, ‘अब डेढ़ साल तक गाना बजाना बंद रहेगा, सिर्फ विकास होगा। जिले की सभी दस विधानसभाओं में विकास कार्य कराया जाएगा। इसके लिए वह सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी कर चुके हैं।

 

और पढ़िए – चांदनी सिंह से रूठे खेसारी लाल, बोले- ‘मिलते मरद हमके भूल गईलू

 

निरहुआ के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने सिनेमा में अपनी शुरुआत सिंगर के रूप में की थी। उनका पहला एल्बम साल 2003 में रिलीज हुआ था, जिसका नाम ‘निरहुआ सटल रहे’ है। इस एल्बम ने ही उनकी किस्मत बदल दी थी। लोगों को उनका यह एल्बम खूब पसंद आया और निरहुआ के करियर की गाड़ी चल पड़ी। इसके बाद उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा।

 

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 01, 2022 01:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.