---विज्ञापन---

Nikita Roy: 3 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, इस फिल्म में आएंगी नजर

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पिक्चर्स और वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी साझा की है। […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पिक्चर्स और वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी साझा की है।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ (Nikita Roy And The Book Of Darkness) में नजर आएंगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म के जरिए उनके भाई कुश सिन्हा (Kush Sinha) फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर साझा किया गया है। एक्ट्रेस के साथ फिल्म में परेश रावल, सुहेल नय्यर भी नजर आएंगे।

और पढ़िए –नेहा कक्कड़ ने पति के लिए किया ये खास काम, रोहनप्रीत ने यूं लुटाया प्यार

सोनाक्षी ने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि, ‘ ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ जल्द आएगी।’ सोनाक्षी ने आगे लिखा, ‘इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा डायरेक्शन डेब्यू कर रहे हैं और मैं दिग्गज एक्टर परेश रावल सर और सुहेल नय्यर के साथ सक्रीन साझा करूंगी।’ सोनाक्षी की इस फिल्म पर फैंस उनको खूब बधाई दे रहे हैं।

और पढ़िए –ब्लैक आउटफिट में कहर ढाती दिखीं करीना कपूर खान, देखें तस्वीरें

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म ‘दबंग 3’ में सलमान खान (Salman Khan) के साथ नजर आईं थीं। हालांकि, वह ओटीटी पर फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ (2021) में नजर आ चुकी हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर वह पूरे तीन साल बाद लौट रही हैं। ऐसे में फैंस को सोनाक्षी की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jul 27, 2022 03:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.