निधि झा ने यश कुमार से रचाई शादी, लाल लहंगे में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में भी इन दिनों शादी की धूम देखने को मिल रही है। फेमस एक्ट्रेस निधी झा (Nidhi jha) ने अपने बॉयफ्रेंड यश कुमार मिश्रा (Yash Kumar Mishra) से शादी रचा ली है। दोनों ने 2 मई, 2022 को एक दूजे के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है।
यश कुमार और निधि झा (Nidhi jha-yash kumar Wedding) की शादी मुंबई के निजी होटल में हिंदू रिति-रिवाज से हुई है। यश कुमार और निधि झा की शादी (Nidhi jha-yash kumar marraige photos) में पूरा परिवार और करीबी दोस्त ही थे। इनकी शादी की रस्में 29 अप्रैल को ही शुरू हो गए थे, जहां से एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी और हल्दी की फोटोज को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
जहां ये निधि झा की पहली शादी है। वहीं एक्टर यश की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) के साथ फेरे लिए थे। शादी की सामने आई फोटोज में यश और निधि झा दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं। एक्टर अपनी दुल्हनिया को लेने गुजरात से आए, जहां पर उनका अपना स्टूडियो है।
दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस निधि झा का भी कोई जवाब नहीं है। वो कमाल की लग रही थीं। वहीं एक्टर भी किसी से कम नहीं लग रहे थे। वो भी शेरवानी में गजब ढा रहे थे। यश और अंजना सिंह की इस शादी से एक बेटी भी है, जिसका नाम अदिति है।
शादी के दौरान अपने प्यार के शादी करने का ग्लो निधि झा के चेहरे पर साफ तौर से दिखाई दिया। इस दौरान उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। दोनों ने सात फेरे लेने से पहले अपने सपनों का आशियाना खरीद लिया था, जिसका गृह प्रवेश उन्होंने कर लिया था। एक-दूसरे से शादी कर यश और निधि झा की खुशी का नहीं है कोई ठिकाना।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.