Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Nick Jonas Video: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने शकीरा संग किया बेली डांस, वीडियो वायरल

Nick Jonas Video: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि आजकल पॉप स्टार निक जोनस डांस रियलिटी शो जज कर रहे हैं। इस शो में उनके साथ सुपरस्टार शकीरा (Shakira) भी नजर आ रही हैं। हाल ही में स्टार […]

Nick Jonas Video: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि आजकल पॉप स्टार निक जोनस डांस रियलिटी शो जज कर रहे हैं। इस शो में उनके साथ सुपरस्टार शकीरा (Shakira) भी नजर आ रही हैं। हाल ही में स्टार ने एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है।

 

और पढ़िए –  Kapil Sharma Video: भरी महफिल में कपिल शर्मा ने वाइफ गिन्नी चतरथ को मारा ताना, बोले- तु मेरी…

 

 

 

और पढ़िए – जब ऋषि कपूर ने पिता बनने को लेकर रणबीर को दी थी सलाह, होने वाले पोता-पोती पर कही थी ये बात

 

दरअसल निक जोनस ने शकीरा के साथ एक वीडियो (Nick Jonas Shakira Video) सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह उन्हें आइकॉनिक रोल मूव्स सिखाती नजर आ रही हैं। ये मूव उन्होंने अपने फेमस म्यूजिक वीडियो हिप डोन्ट लाइ में किया था। निक वीडियो में कहते हैं देखो मेरी बॉडी ये नहीं कर पा रही हैं।

 

और पढ़िए – 

 

निक को बेली डांस करता देख प्रियंका की हंसी नहीं रुक रही है। इसके साथ ही उन्होंने निक की कोशिश की तारीफ भी की। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने निक का यह वीडियो शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है।

 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साल जनवरी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Nick) माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका ने अपने बेटी (Priyanka Chopra Daughter) का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है। मालती पैदा होने के 100 दिन बाद घर लौटी थी, जिसके बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का पहली तस्वीर शेयर की थी।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 29, 2022 11:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.