Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

6 महीने की हुईं मोहित मारवाह की बेटी थिया, धूम-धाम से कपूर परिवार में हुआ सेलिब्रेशन

मुंबई। बॉलीवुड के कपूर परिवार में सेलिब्रेशन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जहां हाल ही में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की प्रेग्रेंसी का जश्न मनाया गया। तो वहीं अब कपूर परिवार में एक्टर मोहित मारवाह (Mohit Marwah) की बेटी का हाफ बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। सोनम कपूर के भाई […]

मुंबई। बॉलीवुड के कपूर परिवार में सेलिब्रेशन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जहां हाल ही में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की प्रेग्रेंसी का जश्न मनाया गया। तो वहीं अब कपूर परिवार में एक्टर मोहित मारवाह (Mohit Marwah) की बेटी का हाफ बर्थडे सेलिब्रेट किया गया।

सोनम कपूर के भाई मोहित मारवाह (Mohit Marwah) की पत्नी अंतरा मोतीवाला की गोदभराई (Antara Marwah s baby shower) ने 6 महीने पहले 20 अक्टूबर बेटी थिया को जन्म दिया था। अब थिया 6 महीने की हो गई हैं। अंतरा ने अपने इंस्टा हैंडल पर 21 अप्रैल 2022 को बेटी थिया के सिक्स मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने हमारा दिल जीत लिया है।

 

सामने आईं फोटोज में अंतरा अपनी बेटी थिया के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में थिया का बर्थडे केक दिख रहा है, तो दूसरी तस्वीर में थिया बैलून के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं। अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की भांजी अंतरा मोतीवाला (Antara Motiwala) की शादी साल 2018 में मोहित मारवाह से यूएई में हुई थी।

 

और पढ़िएसोनम कपूर ने ब्लैक ड्रेस में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैंस को दिया प्रेग्नेंसी गोल

 

मोहित, अनिल, बोनी कपूर और संजय कपूर की बहन रीना मारवाह और उनके पति संदीप मारवाह के बड़े बेटे हैं। उन्होंने साल 2014 में फुगली के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 2017 में तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित राग देश में एक सैनिक की भूमिका भी निभाई थी।

अगस्त में आयोजित हुई उनके गोदभराई समारोह में अर्जुन कपूर, सोनम, खुशी और शनाया भी शामिल हुए थे। इस समारोह की तस्वीर शेयर करते हुए अंतरा ने अपने गोधभराई समारोह को खास बनाने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था “मुझे सबसे प्यारे गोधभराई देने के लिए मेरी माँ और मासी को धन्यवाद। आभारी हूं कि परिवार और दोस्त हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। इसका इससे अच्छा कोई और तरीका नहीं होगा!”

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 Click here  – News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Apr 22, 2022 01:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.