Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Mika Di Vohti: इस हसीना ने जीता मीका सिंह का दिल, बनेंगी सिंगर की दुल्हनिया!

Akanksha Puri Wins Mika Singh Heart: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इनदिनों लाइम लाइट में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि मीका सिंह आजकल अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आखिरकार 2 महीने चले इस शो के फिनाले में अब मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है। View this post […]

Akanksha Puri Wins Mika Singh Heart: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इनदिनों लाइम लाइट में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि मीका सिंह आजकल अपने स्वयंवर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आखिरकार 2 महीने चले इस शो के फिनाले में अब मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है।

और पढ़िए – सलमान खान ने यूं मनाया गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का बर्थडे, सामने आईं पार्टी की अनदेखी तस्वीरें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मीका सिंह ने अपनी पुरानी दोस्त आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को अपनी फ्यूचर वाइफ के तौर पर चुना है। आकांक्षा (Akanksha) ने इस स्वयंवर में प्रांतिका दास (Prantika Das) और नीत महल (Neet Mahal) को पछाड़ सिंगर के दिल में अपनी अलग जगह बनाई। जानकारी के लिए बता दें कि आकांक्षा और मीका सिंह काफी लंबे समय से एक दूसरे के दोस्त हैं।

सोशल मीडिया पर आकांक्षा पुरी और मीका सिंह की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। फोटोज में देखा जा सकता है कि सिंगर आकांक्षा को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मीका सिंह और आकांक्षा का नाम पहले भी जुड़ चुका है। ऐसी खबरें थी कि एक्ट्रेस संग सिंगर रिलेशनशिप में थें।

हालांकि अभी शो के विनर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था की वो मीका सिंह को करीब 12 साल से जानती हैं।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jul 25, 2022 10:17 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.