Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Mika Di Vohti: कपिल शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, कॉमेडियन की बात सुन भावुक हुए मीका सिंह

Mika Di Vohti: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) आजकल चर्चा में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि सिंगिंग स्टार इन दिनों अपनी दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं। इसी बीच मीका सिंह (Mika Singh Video) का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर:     और […]

Mika Di Vohti: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) आजकल चर्चा में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि सिंगिंग स्टार इन दिनों अपनी दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं। इसी बीच मीका सिंह (Mika Singh Video) का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर:

 

 

और पढ़िएNational Crush: इंटरनेट वर्ल्ड में छाईं अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा, पापा संग किया लंच डेट

 

दरअसल मीका सिंह मीका अब अपनी जीवनसाथी की तलाश में जुट गए हैं।मीका का शो ‘मीका दी वोटी’ (Mika Di Vohti) जल्द स्टार भारत पर शुरू होने वाला है उससे पहले स्टार भारत पर लगातार कुछ मज़ेदार प्रोमो शेयर किए जा रहे हैं।जिसमें मीका के दोस्त उन्हें अलग-अलग सलाह और शुभकामना देते दिख रहे हैं।

 

 

और पढ़िएहरीश शंकर ने किया बड़ा खुलासा, सलमान खान-पवन कल्याण को लेकर तोड़ी चुप्पी

 

लेकिन इन सारे मस्तीभरे वीडियो के बीच हाल ही में मीका का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो थोड़ा भावुक होते दिख रहे हैं।वीडियो में दिख रहा है कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) मीका के बारे में कुछ ऐसा कहते हैं जिसे सुनकर सिंगर की आंखें नम हो जाती हैं और वो कॉमेडी स्टार को गले लगा लेते हैं।

वीडियो में कपिल कहते हुए दिख रहे हैं, ‘ये आदमी जिसके साथ भी शादी करेगा वो लड़की सचमुच बहुत लकी होगी. ये इंसान उन लोगों का भी ध्यान रखता है जो इनको जानते भी नहीं हैं जो इनसे बिल्कुल अंजान हैं।सोचिए ये इंसान उन लोगों को इतना प्यार करता है तो अपनी लाइफ पार्टनर को कितना प्यार करेगा। मैं ये महसूस कर सकता हूं। दिला से दुआएं हैं आपके लिए.मेरी जान है ये बंदा.’ कपिल की ये बातें सुनकर मीका भावुक हो जाते हैं और उन्हें लगे लगा लेते हैं।

 

बता दें कि स्वयंवर ‘मीका दी वोटी’ अब से 5 दिन बाद यानी 19 जून से होने वाला है. जिसका टेलीकास्ट स्टार भारत टीवी चैनल पर रात 8 बजे से किया जाएगा. मीका के इस स्वयंवर शो में 12 लड़कियों ने भाग लिया है, जो कि की देश के अलग-अलग कोने से आई हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा की,कौन मीका सिंह की दुल्हन बनेंगी।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 14, 2022 09:13 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.