TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Met Gala 2022: 36 करोड़ की ड्रेस पहन रेड कार्पेट पर उतरी किम कर्दाश‍ियां, देखे तस्वीरें

मुंबई। दुनिया का सबसे पॉपुलर फैशन इवेंट मेट गाला 2022 (Met Gala 2022) का आगाज 2 मई को न्यूयॉर्क में हुआ। फैशन के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला 2022 (Met Gala 2022) में 2 मई की शाम सितारों की महफ‍िल जमीं। इस दौरान हॉलीवुड सेलेब्स एक से बढ़कर एक आउटफ‍िट में नजर आए। इसी बीच एक्ट्रेस […]

मुंबई। दुनिया का सबसे पॉपुलर फैशन इवेंट मेट गाला 2022 (Met Gala 2022) का आगाज 2 मई को न्यूयॉर्क में हुआ। फैशन के सबसे बड़े इवेंट मेट गाला 2022 (Met Gala 2022) में 2 मई की शाम सितारों की महफ‍िल जमीं। इस दौरान हॉलीवुड सेलेब्स एक से बढ़कर एक आउटफ‍िट में नजर आए। इसी बीच एक्ट्रेस किम कर्दाश‍ियां (Kim Kardashian) भी काफी सुर्खियों में रही। मेटा गाला 2022 में किम अपने बॉयफ्रेंड पीट डेव‍िडसन संग पहुंची। इस बार किम के ग्लैमर से ज्यादा उनके वेट लॉस की चर्चा रही। किम ने मेट गाला में Marilyn Monroe के आइकॉन‍िक लुक को रीक्रिएट किया।   और पढ़िए Photos: ग्रैमी अवॉर्ड्स पाने वाली सिंगर नाओमी जुड का निधन, 76 साल की उम्र में दुनिया को कह गईं अलविदा     उन्होंने महज तीन हफ्तों के अंदर अपना 16 पाउंड वजन (लगभग साढ़े 7 किलो) कम किया है। इस टाइट स्क्वीज्ड साइज गाउन में किम परफेक्टली फ‍िट नजर आ रही हैं। किम ने अपने गाउन के साथ व्हाइट फर कोट कैरी किया हुआ है। ब्लॉन्ड हेयरकलर को स्लीक बन शेप हेयरस्टाइल दिया था।   इसके साथ किम ने 18k व्हाइट गोल्ड एंड डायमंड ईयर‍िंग्स कैरी किए हुए है। किम कर्दाश‍ियां ने इंस्टाग्राम पर इस ड्रेस में अपनी फोटोज शेयर कर इसकी डिटेल भी साझा की है। उन्होंने लिखा- 'मैं Marilyn Monroe के इस आइकॉन‍िक ड्रेस को पहनकर बहुत ऑनर्ड महसूस कर रही हूं।   और पढ़िएMet Gala 2022: प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर का मेट गाला में जलवा, लूटी महफिल     इस स्टन‍िंग स्क‍िनटाइट गाउन को Costumier Jean Louis ने 6000 क्रिस्टल्स से तैयार किया है.' कुछ रिपोर्ट्स के मुताब‍िक इस ड्रेस की कीमत 4.8 मिल‍ियन डॉलर (भारतीय करेंसी के ह‍िसाब से 36,84,93,600 यानी 36.84 करोड़ रुपये) है।     यहाँ पढ़िए - हॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें      Click Here -  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.