-विज्ञापन-

Met Gala 2022: इन पाबंदियों के बीच आज से शुरू हो रहा मेट गाला, सेलेब्स के दिखेंगे अंतरगी अंदाज

मुंबई। दुनिया का सबसे पॉपुलर फैशन इवेंट मेट गाला 2022 (Met Gala 2022) की शुरुआत आज यानी 2 मई से न्यूयॉर्क में होने जा रही है। बता दें कि कोविड-19 की वजह साल 2020 में इसका आयोजन नहीं किया गया था। मेट गाला 2022 की शुरुआत सोमवार को होगी लेकिन इंडिया में इस 3 मई को देखा जा सकेगा। इवेंट का लाइप करवेज शाम 6 बजे से होगा यानी देस में इसे सुबह 3.30 बजे से देखा सकेगा। हर साल इस फैशन इवेंट के रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक यूनिक डिजाइन और फैशन सेंस देखने को मिलेगा।

इस इवेंट में हॉलीवुड के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स सेलेब्स भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। दो साल बाद होने वाले इस इवेंट में हर चीज खास होने वाली। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस इवेंट में शामिल होने वाले सेलेब्स को कुछ सख्त नियमों का पालन करना जरूरी होता है, नहीं तो उन्हें भारी नुकसाल झेलना पड़ता है। इवेंट में शामिल होने वाला कोई भी शख्स इस दौरान स्मोकिंग नहीं कर सकता है।

दरअसल, 2017 में सुपरमॉडल बेला हैदीद और डकोटा जॉनसन को बाथरूम में कश लगाते देखा गया, जिसके बाद बोर्ड मेंबर्स ने उनपर सख्त कार्रवाई की थी। इसके बाद स्मोकिंग पर बैन लगा दिया गया। इवेंट में सेल्फी तक क्लिक करने पर पाबंदी है। 2017 में ही काइली जेनर ने बाथरूम में जाकर सेल्फी क्लिक की थी और जब ये बात सामने आई तो काफी बवाल मचा था। सेल्फी तक पर अब बैन लगा दिया गया है।

 

और पढ़िएMet Gala 2022: प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर का मेट गाला में जलवा, लूटी महफिल

इतना ही नहीं दौरान सोशल मीडिया का भी यूज कोई सेलेब नहीं कर सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मेट गाला 2022 में शामिल होने वाले सेलेब्स को खाने में प्याज और लहसुन तक नहीं परोसा जाएगा। इवेंट मैनजमेंट द्वारा सेलिब्रिटीज के लिए कॉकटेल और डिनर का आयोजन भी किया जाता है, लेकिन इन्हें परोसे जाने वाले खाने में प्याज और लहसुन नहीं डाला जाता है।

इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सेलेब्स के मुंह से गंदी बदबू न आए। इतना ही नहीं खाना कपड़ों पर न गिरे इसके लिए इटैलियन स्नैक ब्रूशेटा को खाने में नहीं दिया जाता है। वहीं इस इवेंट में 18 साल के कम उम्र के लोगों हिस्सा नहीं ले सकते है। आपको बता दें कि मेट गाला 2022 को इस बार रयान रेनॉल्ड्स, लिन-मैनुअल मिरांडा, रेजिना किंग, वैनेसा फ्रीडमैन, ब्लेक लाइवली होस्ट करेंगे।

इनका साथ टॉम फोर्ड, एडम मसूरी और अना विंटोर देंगे। इस बार मेट गाला की थीम In America: An Anthology of Fashion को रखा गया है। बता दें मेट गाला को कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट बेनिफिट या मेट बॉल के नाम से भी जाना जाता है। यह इवेंट हर साल स्प्रिंग की शुरुआत में न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाता है। इस इवेंट की खास बात यह है कि यह एक चैरिटी इवेंट होता है।

फैशन इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट में सभी लोग एक सेट की गई थीम के अनुसार तैयार हो कर आते हैं। इवेंट में शामिल होने वाले सभी सेलेब्स बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर्स की ड्रेसिस पहने नजर आते हैं। मेट गाला सेलेब्स और फैशन डिजाइनर्स की क्रिएटिविटी का स्वागत करता है, जो अपने अनूठे पहनावे से रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते हैं।

 

 

यहाँ पढ़िए – हॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

IPL 2023 Opening Ceremony: तमन्ना और रश्मिका ने लगा दी आग, तो अरिजीत ने लूटी महफिल, यहां देखे IPL की ओपनिंग सेरेमनी

IPL 2023 Opening Ceremony:  इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी काफी शानदार हुई। चार साल के बाद पहली बार आईपीएल की...

The Family Man 3: फैमिली मैन 3 के फैंस के लिए बुरी खबर, रिलीज को लेकर आई बड़ी अपडेट!

The Family Man 3: वेटरन एक्टर मनोज बाजपेयी की ओटीटी की पॉपुलर वेब सीरीज की बात करें तो इसमें द फैमिली मैन का नाम...

Citadel Trailer: ‘सिटाडेल’ के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देख फैंस बोले-ये वेब सीरीज तो बवाल…….

Citadel Trailer: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। अभिनेत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here