Manju Singh Passed Away: दिल का दौरा पड़ने से एक्ट्रेस मंजू सिंह का हुआ निधन
मुंबई। एक तरह जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणबीर आलिया की शादी की खबरे छाई हुई तो वहीं दूसरी और एक बुरी खबर सामने आई है। अमोल पालेकर की फिल्म गोलमाल समेत कई बॉलीवुड मूवीज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस मंजू सिंह (Manju Singh) का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डिक अरेस्ट की वजह से मुंबई में उनका निधन हुआ।वो टीवी इंडस्ट्री का भी हिस्सा रही थीं। वे एक एक्ट्रेस के अलावा अच्छी प्रोड्यूसर भी थीं। गीतकार और एक्टर स्वानंद किरकिरे ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग ये दुखद खबर शेयर की है।
स्वानंद किरकिरे ने मंजू सिंह की एक फोटो शेयर की और उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा- 'मंजू सिंह जी नहीं रही! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लाई थीं दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने! उन्होंने DD के लिए कई नायाब शोज एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे. हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल की 'रत्ना' हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है .. अलविदा !
मंजू सिंह भारतीय टेलीविजन उद्यग में एक जाना-माना नाम थीं। उन्होंने शो स्वराज, एक कहानी, शो टाइम आदि का निर्माण किया। प्यार से 'दीदी' कहलाने वाली मंजू बच्चों के शो, खेल खिलौने की एंकर थीं। यह शो करीब सात साल तक चला था। इसके अलावा सिंह ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल में भी दिखाई दी थीं, जिसमें उन्होंने रत्ना की भूमिका निभाई थी। हाल के दिनों में, मंजू सिंह बच्चों और युवाओं के लिए कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों से जुड़ी थीं। साल 2015 में, उन्हें रचनात्मक कला और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मान्यता मिली और उन्हें भारत सरकार द्वारा केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड (CABE) के सदस्य के रूप में नामित किया गया।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.