---विज्ञापन---

Malaika Arora: देसी लुक में मलाइका अरोड़ा ने लगाया ग्लैमर का तड़का, फैंस के उड़े होश

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि अपनी फिटनेस और लुक को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती हैं। मलाइका की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि अपनी फिटनेस और लुक को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती हैं। मलाइका की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लुक से इन्टरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है।

दरअसल हाल ही में मलाइका अरोड़ा एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट साड़ी में नजर आईं। ट्रेडिशनल लुक में मलाइका ने ग्लैमर का तड़का लगाया है। मलाइका की लुक की बात करें तो उन्होंने शिमरी साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज कैरी किया है। एक्ट्रेस का यह देसी अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

मलाइका अपने ग्लैमरस लुक से बॉलीवुड हसीनाओं को कड़ी टक्कर दे रही हैं।एक्ट्रेस का यह वीडियो मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ने शेयर किया है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने अलग फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अपने स्टाइल से डीवा इंडस्ट्री में ट्रेंड सेट करती हैं।

 

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऐसा बताया जाता है कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक के बाद, एक्ट्रेस की नजदीकियां अर्जुन कपूर से बढ़ने लगी थी। शुरुआत में इस कपल ने अपने प्यार को दुनिया की नजरों से छिपा कर रखा। फैन्स को भी मलाइका और अर्जुन की जोड़ी बेहद पसंद है। शादियों के सीजन में कयास लगाए जा रहे है कि ये कपल भी शादी के बंधन में जल्द से जल्द बंध जाए।

First published on: Jul 10, 2022 09:44 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.