TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Malaika Arjun Wedding: क्या मलाइका संग शादी करने वाले हैं अर्जुन कपूर? एक्टर ने दिया ये जवाब

Arjun Kapoor On Wedding Plans With Malaika Arora: बी टाउन का फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) इन दिनों लाइमलाइट में छाया हुआ है। गौरतलब है कि होस्ट करण जौहर (Karan Johar) शो में आए मेहमानों की पोल खोलने में माहिर हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) […]

Arjun Kapoor On Wedding Plans With Malaika Arora: बी टाउन का फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) इन दिनों लाइमलाइट में छाया हुआ है। गौरतलब है कि होस्ट करण जौहर (Karan Johar) शो में आए मेहमानों की पोल खोलने में माहिर हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ। आइए जानते हैं पूरी खबर: दरअसल हाल ही में बहन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के साथ अर्जुन कपूर, करण जौहर के कॉफी शो में पहुंचे थे। इस दौरान मौका देखते हुए करण, ने अर्जुन कपूर से शादी का सवाल पूछ लिया। फिल्ममेकर ने कहा, क्या वह मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से शादी करने का कोई प्लान बना रहे हैं? फैंस को इस सवाल का बेसब्री से इंतजार था। अर्जुन ने शादी की बात पर सीधा जवाब देते हुए कहा कि वो अभी मलाइका संग शादी (Arjun Malaika Wedding) का नहीं सोच रहे हैं। अपनी बात को आगे रखते हुए अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor On Wedding) ने कहा कि, 'अभी हम अपने करियर पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। नहीं सच में दो साल हो गए हैं। लॉकडाउन और कोविड की वजह से हम अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पाए। लेकिन अब मैं अपने करियर पर ध्यान देना चाहता हूं।' इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, वो प्रोफेशनली अभी और स्टेबल होना चाहते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ पर बोलते हुए अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि, 'मैं आर्थिक रूप से मजबूत होने की बात नहीं कर रहा हूं, मैं इमोशनली स्ट्रॉन्ग होने की बात कर रहा हूं।' आपको बता दें कि फिल्मी गलियारों में बीते दिनों अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें छाई हुई थी। हालांकि अब अर्जुन ने सीधे तौर पर जवाब देकर अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.