Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Malaika Arjun: अर्जुन कपूर को खास अंदाज में मलाइका अरोड़ा ने किया बर्थडे विश, कही दिल की बात

Happy Birthday Arjun Kapoor: बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर आज अपना 37 वां जन्मदिन (Arjun Kapoor Birthday) मना रहे हैं।फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी एक स्पेशल बर्थडे पोस्ट शेयर किया है। View this post […]

Happy Birthday Arjun Kapoor: बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर आज अपना 37 वां जन्मदिन (Arjun Kapoor Birthday) मना रहे हैं।फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी एक स्पेशल बर्थडे पोस्ट शेयर किया है।

मलाइका ने अर्जुन कपूर की पिक्चर्स शेयर करते हुए लिखा है, ‘आपकी सभी इच्छाएं और सपने सच हों जन्मदिन मुबारक हो’। सोशल मीडिया पर मलाइका का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपना स्पेशल डे पेरिस में सेलिब्रेट कर रहे हैं। बी टाउन के सबसे चर्चित कपल में से एक मलाइका और अर्जुन अक्सर अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री से फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर से एक्ट्रेस 11 साल बड़ी हैं लेकिन इनके प्यार के बीच कभी भी उम्र का फसला नहीं आया।

 

बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी कि यह कपल (Arjun Malaika Wedding) जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि इन खबरों पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। फैंस को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

First published on: Jun 26, 2022 03:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.