TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Malaika Arjun: पेरिस में मलाइका अरोड़ा बनीं फोटोग्राफर, ऐसा था अर्जुन कपूर रिएक्शन

Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड के हॉट कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आजकल टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। गौरतलब है कि अर्जुन और मलाइका इनदिनों पेरिस में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में स्टार कपल ने अपनी कुछ पिक्चर्स शेयर की है जो सोशल मीडिया पर […]

Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड के हॉट कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आजकल टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। गौरतलब है कि अर्जुन और मलाइका इनदिनों पेरिस में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में स्टार कपल ने अपनी कुछ पिक्चर्स शेयर की है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।   हाल ही में मलाइका अरोड़ा पेरिस स्ट्रीट्स की फोटो क्लिक करती नजर आईं। अर्जुन कपूर  उनकी फोटो ले ली और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। बस फिर क्या था, अर्जुन कपूर ने इसके साथ एक मजेदार कैप्शन दिया और बताया कि वह अपनी लेडीलव की टांग खींच रहे हैं। मलाइका की यह फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'सब लोग देख लो, यह टाउन में नई फोटोग्राफर आई हैं।मलाइका अरोड़ा ने फोटो को री-शेयर करते हुए लिखा, 'हा हा हा, मैंने बेस्ट से सीखा है, वह भी बांद्रा के पैप्स से।   पहली तस्वीर में, हम मलाइका अरोड़ा को एफिल टॉवर के सामने पोज देते हुए देख सकते हैं। एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो उन्होंने पैंट के ऊपर ऑलिव ग्रीन ब्लेज़र पहना हुआ है जिसे सफेद स्पोर्ट्स ब्रा के साथ पेयर किया है। वहीं अर्जुन कपूर ब्लू ऑउटफिट मेंनजर आए। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, 'एफिल गुड टू..एम ए कैप्शन चोर'। मलाइका के अलावा अर्जुन कपूर ने भी पिक्चर्स शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका पेरिस की सड़कों पर फोटो लेने में बीजी हैं। सोशल मीडिया पर कपल की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स अपना प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये ऑफिशियल किया था। तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। हांलाकि उम्र का ये फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आता है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.