Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri Song Kamariya: पवन सिंह को छोड़ अक्षरा सिंह के गाने पर फिदा हुईं माही श्रीवास्तव, देखें वीडियो

Bhojpuri Song Kamariya: एक समय था जब पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती थी। दोनों अनेकों मूवी और गानों में नजर आ चुके हैं। दर्शक भी इस जोड़ी पर जमकर प्यार बरसाते थे। यही वजह थी कि इनके गाने सुपरहिट होते थे। लेकिन दोनों अब […]

Bhojpuri Song Kamariya
Bhojpuri Song Kamariya

Bhojpuri Song Kamariya: एक समय था जब पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती थी। दोनों अनेकों मूवी और गानों में नजर आ चुके हैं। दर्शक भी इस जोड़ी पर जमकर प्यार बरसाते थे। यही वजह थी कि इनके गाने सुपरहिट होते थे। लेकिन दोनों अब एक-दूसरे से काफी दूरी बना ली हैं। दूरियां इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि आए दिन दोनों एक दूसरे पर तीखे वार करते नजर आते हैं।

New Bhojpuri Song

अब हाल ही में दोनों का दो अलग-अलग गाने रिलीज हुए हैं, जिसके लिरिक्स काफी मेल खाते हैं। अक्षरा सिंह के गाने का टाइट ‘कमरिया’ (Akshara Singh Song Kamariya), तो वहीं पवन सिंह के गाने का टाइटल कमिरया पतरे पतरे (Pawan Singh Song Kamariya Patre Patre) है। दोनों गाने का लिरिक्स काफी मेंल खाते दिख रहे हैं। इस गाने को लेकर भी खूब विवाद हुआ था।

ये भी पढ़ें: रिलीज होते ही छाया नेहा राज का नया गाना ‘Pardesiya Na Aile’, खुशी सिंह ने भी जीता दिल

बहरहाल, अब गाने पर विवाद तो नहीं हो रहा, लेकिन अक्षरा सिंह अपने इस गाने का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने के साथ रिल्स वीडियो शेयर कर रहती हैं। वहीं फैंस से लेकर सेलेब्स भी अक्षरा सिंह के गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और वे सब भी इस गाने पर जमकर रिल्स बना रहे हैं।

माही श्रीवास्तव ने Bhojpuri Song Kamariya पर किया डांस

पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड यानी अक्षरा सिंह के गाने ‘कमरिया’ पर भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव (Mahi Shrivastav) भी फिदा हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रिल्स शेयर किया है, जिसमें वह अक्षरा सिंह के नए गाने पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपने डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए माही श्रीवास्तव ने कैप्शन में लिखा था कि- बेहद ही प्यारा गाना है मेरी फेवरेट अक्षरा। आपको बता दें कि माही श्रीवास्तव भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह पावर स्टार पवन सिंह के साथ अनेकों गाने के वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:Jhoome Jo Pathaan Song: शाहरुख खान की फिल्म का गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज, दीपिका के मूव्स ने लूटा फैंस का दिल

अक्षरा सिंह ने लुटाया प्यार

माही श्रीवास्तव के इस प्यारे से वीडियो पर अक्षरा सिंह ने भी प्यार लुटाया है। उन्होंने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- थैंक्यू क्यूटी… तुम्हारा इस इंडस्ट्री में स्वागत है… भगवान करे तुम और कामयाबी हासिल करो। अब माहि श्रीवास्तव की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अभी पढ़ें – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 25, 2022 01:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.