Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Latest Song Release: सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ आउट, फैंस की जुबां पर चढ़ा लिरिक्स

Sidhu Moose wala Last song Release: सिद्धू मूसेवाला पंजाब के काफी मशहूर सिंगर रहे हैं दुख की बात यह है कि आज वह हमारे बीच नहीं हैं। लोग उन्हें उनकी मौत के इतने महीने बीत जाने के बाद भी बहुत याद करते हैं। उन्होंने अपने करियर में इतने अच्छे गाने दिए हैं जो आज भी […]

Edited By : Rupali Rama | Updated: Nov 9, 2022 17:25
Share :
Latest Song Release: सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना 'वार' आउट, फैंस की जुबां पर चढ़ा लिरिक्स

Sidhu Moose wala Last song Release: सिद्धू मूसेवाला पंजाब के काफी मशहूर सिंगर रहे हैं दुख की बात यह है कि आज वह हमारे बीच नहीं हैं। लोग उन्हें उनकी मौत के इतने महीने बीत जाने के बाद भी बहुत याद करते हैं। उन्होंने अपने करियर में इतने अच्छे गाने दिए हैं जो आज भी लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। इसी बीच उनके जाने के 6 महीने बाद उनका आखिरी गाना रिलीज हुआ है। गुरु परब के अवसर पर रिलीज हुआ सिद्धू का आखिरी गाना ‘वार’ है। रिलीज के साथ ही पंजाबी सिंगर का यह गाना भी छा गया है।

‘वार’ सॉन्ग ने मचाया यू-ट्यूब पर तहलका

गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘वार’ रिलीज किया गया है। यह गाना सिद्धू मूसेवाला द्वारा गाया और कम्पोज किया गया था। वार सॉन्ग सिख कम्यूनिटी की बहादुरी को दिखाता है और साथ ही उन लोगों को भी खुशी देता है जिन्होंने भूमि के गौरव के लिए लड़ाई लड़ी है। बात दें कि सिद्धू मूसेवाला की मृत्यु के बाद यह उनका दूसरा गाना रिलीज किया गया है। इससे पहले ‘एसवाईएल’ आया था जिसने पंजाबी गानों की दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस गाने ने बहुत लोगों का ध्यान खींचा था लेकिन कुछ कारणों से भारत सरकार द्वारा इसे वीडियो स्ट्रीमिंग साइट से हटा दिया गया। अब ‘वार’ गाना भी बहुत चर्चा में है। यह गाना फिलहाल यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

इंस्टाग्राम पर भी छाया है सिद्धू मूसेवाला का स्वैग

सिद्धू मूसेवाला के गाने को ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया गया है। गाने को शेयर करते हुए उनकी टीम ने कैप्शन में लिखा है,’जब तक शेरों के अपने इतिहासकार नहीं होंगे, शिकार का इतिहास हमेशा शिकारी का महिमा मंडन करेगा। वार प्लेइंग ..!’ सोशल मीडिया पर यह गाना बहुत ही जोरों शोरों से फैल रहा है। साथ ही वार सॉन्ग पर सिद्धू के फैंस ने जमकर रिएक्ट भी किया है।

रिलीज के साथ ही मिले ताबड़तोड़ लाइक

सिद्धू मूसेवाला का आखिरी सॉन्ग आने के साथ ही मशहूर हो गया है। ‘वार’ को यू ट्यूब पर अबतक 12 मिलियन व्यूज मिले हैं और 1.7 मिलियन लाइक्स के साथ यह यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी गाने ने तहलका मचा रखा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वार सॉन्ग 15 लाख से भी ज्यादा लाइक पा चुका है। कमेंट सेक्शन में भी कई लोगों ने सॉन्ग की तारीफ की है। बात दें कि इंस्टा पर सिद्धू मूसेवाला के 11.5 मिलियन फॉलोअर्स है। इतने समय बाद भी उनकी फैन फालोइंग का जवाब नहीं है।

First published on: Nov 09, 2022 05:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.