Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Koffe With Karan: करण जौहर के शो में नहीं आना चाहते हैं सेलेब्स, सितारों के आगे मिन्नतें कर रहे हैं फिल्म मेकर

Koffee With Karan 7 Promo: फिल्मी गलियारों की चटपटी खबरों और कंट्रोवर्शियल कंटेंट के लिए फेमस टॉक शो ‘ ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan 7) एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। गौरतलब है कि फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) के इस शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही […]

Koffee With Karan 7 Promo: फिल्मी गलियारों की चटपटी खबरों और कंट्रोवर्शियल कंटेंट के लिए फेमस टॉक शो ‘ ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan 7) एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। गौरतलब है कि फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) के इस शो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में करण ने इस शो का एक प्रोमो शेयर किया है।

करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपकमिंग शो का मजेदार प्रोमो (Koffee With Karan Promo) शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, करण खुद को ट्रोल करने लगते हैं। इसके बाद वह उन्हें कॉल पर सेलेब्स को अपने शो पर बुलाने के लिए उनसे मिन्नतें और हाथ-पैर जोड़ते हुए देखा जा सकता है।

 

और पढ़िए –  Trishala Dutt: बेहद खूबसूरत हैं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, शिमरी ड्रेस में शेयर की हॉट तस्वीरें

 

 

और पढ़िए – माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड को लेकर किया बड़ा खुलासा, पहले और अब में बताया फर्क

 

इसके बाद करण जौहर कहते हैं, उनके द्वारा लॉन्च किए गए लोग और बेस्ट फ्रेंड्स भी उनके शो में आने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, आखिर में करण अपने चिल मूड में लोगों से इस सीजन 7 के लिए एक्साइटमेंट जाहिर करते हैं और बताते हैं कि, ये शो 7 जुलाई 2022 को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। करण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan 7th Season) का यह 7 वां सीजन है। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार इस बार करण के शो में कई बॉलीवुड कपल पहली बार एक साथ नजर आएंगे।इस लिस्ट में विक्की कौशल (Vicky Kaushal), कटरीना कैफ (Katrina Kaif), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 29, 2022 08:39 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.