Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

KK12 Elimination:’खतरों के खिलाड़ी’ से बाहर हुईं अनेरी वजानी, फैंस हुए हैरान

Khatron ke Khiladi Elimination: छोटे पर्दे का मशहूर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 12′(Khatron ke Khiladi 12) इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। निर्देशक रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) इस शो को होस्ट कर रहे है। फिलहाल इस शो का तीसरा हफ्ता चल रहा है और जैसे जैसे शो के दिन निकल […]

Khatron ke Khiladi Elimination: छोटे पर्दे का मशहूर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 12′(Khatron ke Khiladi 12) इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। निर्देशक रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) इस शो को होस्ट कर रहे है। फिलहाल इस शो का तीसरा हफ्ता चल रहा है और जैसे जैसे शो के दिन निकल रहे है वैसे वैसे कंटेस्टेंट्स के लिए टास्कस और भी मुश्किल होते जा रहे है।

आपको बता दें की इस रविवार ‘खतरों के खिलाडी 12’ में एलिमिनेशन स्टंट परफॉर्म करने को दिया गया। यह एक टाइम बेस्ड स्टंट था और कंटेस्टेंटस को बेस्ट टाइम में स्टंट कम्पलीट करना था। इस स्टंट को कम्पलीट करने के लिए हर 1 कंटेस्टेंट को 8 मिनट का टाइम दिया गया था जिसे फैजू (Faizu), अनेरी वजानी(Aneri Vajani) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने परफॉर्म किया।

और पढ़िए –माहिरा शर्मा पर भी चढ़ा ‘जी हुजूर’ का खुमार, स्टेप्स फॉलो कर फैंस को बनाया दीवाना

स्टंट के खत्म होने के बाद शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने बताया की स्टंट को सबसे कम टाइम में शिवांगी जोशी ने कम्पलीट किया। उन्होंने स्टंट कम्पलीट करने के लिए 6 मिनट 47 सेकेंड का टाइम लिया। इसके आगे उन्होंने बताया की सेकंड नंबर पर फैजू थे जिन्होंने स्टंट फिनिश करने के लिए 7 मिनट 58 सेकेंड का टाइम लिया। आखिरी में अनेरी रहीं जो समय रहते स्टंट कम्पलीट नहीं कर पाई जिसकी वजह से वह शो से बाहर हो गई।

और पढ़िए –फ्रंट कट ड्रेस में नजर आईं उर्फी जावेद, बोल्ड लुक देख फैंस के उड़े होश

एक्ट्रेस ने शो से बाहर होने के बाद एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया। रोहित शेट्टी को गले लगाते हुए उन्होंने तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘इस प्यार के लिए खुश गुजार हूं।’ एक्ट्रेस के शो से निकलने के बाद उनके फैंस हैरान रह गए हैं।

 

यहाँ पढ़िए – टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 18, 2022 02:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.