TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

करीना कपूर के लाडले तैमूर ने पैपराजी से संग की ऐसी हरकत, यूजर्स बोले- घर के संस्कार…

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। उनका क्यूट अंदाज जितना सुर्खियों में रहता है, उतने ही चर्चे उनके गुस्सैल स्वभाव के भी हैं। शनिवार की सुबह करीना कपूर खान अपने दोनों […]

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। उनका क्यूट अंदाज जितना सुर्खियों में रहता है, उतने ही चर्चे उनके गुस्सैल स्वभाव के भी हैं। शनिवार की सुबह करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों के साथ स्पॉट की गईं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें तैमूर अली खान पापाराजी पर तस्वीरें खींचने से मना करता और उन पर चिल्लाता नजर आ रहा है। वीडियो में तैमूर पापाराजी से कह रहा है- बंद करो। बस करो। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी हार्श रिस्पॉन्स मिला है। असल में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को इस तरह पैप्स पर चिल्लाते देखकर करीना उन्हें चुप कराने या डांटने की बजाए अपने पास बुला लेती हैं और ट्रोल्स ने इस वीडियो पर जमकर करीना और तैमूर को घेरा है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- घर के संस्कार हैं। एक अन्य ट्रोल ने वीडियो पर कमेंट किया, 'अच्छे संस्कार दिए गए हैं लड़के को। कभी गांव आकर देखो यहां प्यारे बच्चे कैसे बात करते हैं।' एक यूजर ने लिखा- ये क्या लैंग्वेज है। इसी तरह ढेरों लोगों ने तैमूर के बर्ताव पर उन्हें और करीना को ट्रोल किया है तो वहीं फैंस ने ट्रोल्स को अपोज करते हुए लिखा कि पापाराजी उनका पीछा ही नहीं छोड़ते हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब तैमूर अली खान ने पैपराजी के साथ इस तरह की बदतमीजी की हो। इससे पहले भी कई बार तैमूर के वीडियो वायरल हो चुके हैं जिसमे वो पैप्स पर चिलाते नजर आ चुके हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.