Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Jubin Nautiyal Accident: जुबिन नौटियाल के सिर और पसली में गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

Jubin Nautiyal Accident: बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दे चुके सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। जुबिन, गुरुवार को सीढ़ियों से गिर गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल जुबिन मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज जारी है। दाहिने हाथ का होगा ऑपरेशन […]

Jubin Nautiyal Accident: जुबिन नौटियाल के सिर और पसली में गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती
Jubin Nautiyal Accident: जुबिन नौटियाल के सिर और पसली में गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

Jubin Nautiyal Accident: बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दे चुके सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। जुबिन, गुरुवार को सीढ़ियों से गिर गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल जुबिन मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज जारी है।

दाहिने हाथ का होगा ऑपरेशन

रिपोर्ट्स की मानें तो सीढ़ियों से गिरने की वजह से सिंगर जुबिन नौटियाल को कोहनी और पसलियों में चोट आई है। साथ ही उनके सिर पर भी जख्म देखने को मिले हैं। मुंबई के अस्पताल में जुबिन का इलाज जारी है। वहीं खबर ये भी है कि इस हादसे के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। डॉक्टर ने जुबिन को दाहिने हाथ का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।

‘तू सामने आए’ गाना रिलीज

बताते चलें कि जुबिन नौटियाल का नया गाना ‘तू सामने आए’ हाल ही में रिलीज हुआ। इस गाने को जुबिन और योहानी ने मिलकर गाया था। गुरुवार को जुबिन और योहानी गाने के लॉन्च इवेंट में साथ पहुंचे थे और इसी इवेंट के बाद जुबिन का एक्सीडेंट हुआ और उन्हें गंभीर चोट आई है।

इंडस्ट्री को दिए ये हिट गाने

बता दें कि जुबिन नौटियाल की ग्लोबल हिट गानों की लिस्ट लंबी है। सिंगर ने हमनवा मेरे, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा, रातां लंबियां, लुट गए और तुझे कितना चाहने लगे हम जैसे गाने गाए हैं। सिंगर जुबिन नौटियाल को उनकी मधुर आवाज के साथ-साथ उनके लुक्स के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। जुबिन की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।

 

First published on: Dec 02, 2022 12:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.