TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

इंडियन आइडल फेम सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड संग महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज की शादी

मुंबई। टीवी का फेमस शो इंडियन आइडल 12 से पॉपुलर हुईं सिंगर सायली कांबले (Sayli Kamble) शादी के बंधन में बंधन गई हैं। सायली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड धवल (Dhawal) से शादी रचाई है। सायली और धवल ने 24 अप्रैल को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल […]

मुंबई। टीवी का फेमस शो इंडियन आइडल 12 से पॉपुलर हुईं सिंगर सायली कांबले (Sayli Kamble) शादी के बंधन में बंधन गई हैं। सायली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड धवल (Dhawal) से शादी रचाई है। सायली और धवल ने 24 अप्रैल को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। सायली कांबले की शादी कल्याण में हुई।   और पढ़िए Spotted Video: अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ रिएलिटी गेम शो के सेट के बाहर हुई स्पॉट, देखें वीडियो   फ्यूशिया पिंक बॉर्डर वाली पीली साड़ी और बैंगनी रंग की शॉल में सायली कांबले का ब्राइडस लुक कमाल का दिख रहा है। सायली ने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शादी की है, इसलिए वो महाराष्ट्रीयन स्टाइल में दुल्हन बनी हैं। फ्यूशिया पिंक बॉर्डर वाली पीली साड़ी और बैंगनी रंग की शॉल में सायली कांबले का ब्राइडस लुक कमाल का दिख रहा है। उन्होंने साड़ी के साथ बैंगनी रंग की शॉल कैरी करके अपने ब्राइडल आउटफिट को कंप्लीट किया। साड़ी के साथ सायली के डबल लेयर्ड नेकपीस, डिजाइनर कमरबंद और ग्रीन कलर की चूड़ियां उनके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा रहे हैं। तो वहीं धवल अपने सफेद कुर्ता पायजामा और मैचिंग पगड़ी पहने दिख रहे हैं। तो वहीं बैंगनी रंग का शॉल लिए सायली उनके साथ गॉर्जियस दिखाई दे रहे हैं। शादी के वीडियो में मेहमान भी प्रसिद्ध नासिक ढोल और तुरही पर नाचते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सायली और धवल की वरमाला की रस्म होते हुए देखी जा सकती है। दोनों प्यार से एक दूजे की आंखों में देखते हुए एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं। इंडियन आइडल 12 से सायली कांबले को खूब पॉपुलैरिटी मिली और दुनियाभर में जाना पहचाना नाम बन गईं। अब सायली कांबले को जल्द पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल और अन्य के साथ सुपरस्टार सिंगर 2 में कप्तान के रूप में देखा जाएगा।       यहाँ पढ़िए - टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.