Independence Day: पोते संग मुकेश-नीता अंबानी ने मनाया आजादी का जश्न, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
Independence Day Celebration: आज देश भर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि इस साल भारत 'आजादी का अमृत महोत्सव' (Aazadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है। इसी कड़ी में मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भी आजादी का जश्न मनाया।
फेमस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानि ने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) का यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि नीता और मुकेश अंबानी के साथ उनका पोता पृथ्वी अंबानी (Prithvi Ambani) भी हैं। पोते के संग अंबानी परिवार आजादी का जश्न मना रहा है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है। नीता अंबानी के लुक की बात करें तो वो सिंपल सूट में नजर आ रही हैं। वहीं नन्हें पृथ्वी अंबानी अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत रहे हैं। मुकेश अंबानी, पोते को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट वर्ल्ड में यह वीडियो ताबड़तोड़ वायरल है।
आपको बता दें कि पृथ्वी अंबानी, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश और बहू श्लोका के बेटे हैं। आपको बता दें कि साल 2019 में आकाश और श्लोका ने शादी रचाई थी और साल 2021 यह कपल पेरेंट्स बने।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.