---विज्ञापन---

Independence Day: तिरंगा हाथ में लेकर अनिल कपूर ने लगाई दौड़, फैंस बोले- झक्कास

Independence Day Celebration: आज देश भर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि इस साल भारत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (Aazadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अनोखे अंदाज में आजादी का जश्न मनाया। […]

Independence Day Celebration: आज देश भर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि इस साल भारत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (Aazadi Ka Amrit Mahotsav) मना रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अनोखे अंदाज में आजादी का जश्न मनाया।

दरअसल हाल ही में अनिल कपूर (Anil Kapoor Video) ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि 65 साल के एक्टर जोश में तिरंगा हाथ में थामे दौड़ लगा रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, ‘भारत की आजादी के 75 साल !!! सिर ऊंचा करके आगे बढ़ते हुए! जय हिंद।’

इंटरनेट वर्ल्ड में अनिल कपूर का यह वीडियो छाया हुआ है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी अनिल कपूर के इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। गौरतलब है कि अनिल कपूर आज भी अपनी फिटनेस से बॉलीवुड के यंग सितारों को कड़ी टक्कर देते हैं। एक्टर के इस वीडियो पर जहां उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार लुटाया है, वहीं कुछ फैंस उनके इस वीडियो को ‘झक्कास’ बोल रहे हैं।

अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्टर फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर (Neetu Kapoor), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और वरुण धवन (Varun Dhawan) नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

First published on: Aug 15, 2022 02:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.