Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Independence Day 2022: विदेशी जमीन पर गुरु रंधावा ने फहराया तिरंगा, कही ये बात

Guru Randhawa Celebrating Amrit Mahotsav In Chicago: आज हमारे देश में अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के रूप में आजादी की 75वीं वर्षगांठ (75th Independence Day) को सेलिब्रेट किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर बॉलीवुड, टॉलीवुड के कई सितारें देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर […]

Guru Randhawa Celebrating Amrit Mahotsav In Chicago: आज हमारे देश में अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के रूप में आजादी की 75वीं वर्षगांठ (75th Independence Day) को सेलिब्रेट किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर बॉलीवुड, टॉलीवुड के कई सितारें देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें सेलेब्स हमारे तिरंगे को सम्मान देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में पंजाबी और हिंदी इंडस्ट्री में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले फेमस सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) भी देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे।

पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी आवाज का परचम लहराने वाले सिंगर गुरू रंधावा हाल ही में शिकागो (Chicago) पहुंचे हैं। बता दें कि हाल ही में सिंगर ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह विदेश में भी तिरंगा लहराते दिख रहे हैं। सिंगर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, शिकागो में अपने सभी भारतीयों के साथ जश्न मना रहा हूं।’

वीडियो में सिंगर एक गाड़ी पर सवार तिरंगा हाथ में लहराते दिख रहे है और उनके आस-पास भारतीय फैंस की भीड़ लगी हुई हैं। सिंगर इस वीडियो में बिल्कुल देशभक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।सिंगर का यह वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रहा है।

 

सिंगर का देश से दूर होकर भी देश के लिए ऐसा प्रेम देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। गुरु के इस वीडियो पर कुछ ही समय में लाखों फैंस ने रिएक्ट किया हैं। बता दें कि सिंगर के आलावा देश-भर के कई सेलेब्स आज इस अमृत महोत्सव को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।

First published on: Aug 15, 2022 01:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.