TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Independence Day 2022: अक्षरा सिंह के अंग-अंग में देशभक्ति की उमंग, लिखा ये खूबसूरत पोस्ट

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज कल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती […]

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज कल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ पिक्चर्स शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है। अक्षरा सिंह अक्सर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। इंडियन अटायर हो या फिर वेस्टर्न ऑउटफिट हर लुक में अक्षरा सिंह कहर ढाती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में अक्षरा सिंह (Akshara Singh Look) तिरंगे वाली ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि,'रंग दे रंगरेजा मोहे तीन रंग में, जय हिन्द लिख दे मेरे अंग अंग में।' अक्षरा सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 75 वें आजादी दिवस (75 Independence Day) के मौके पर एक्ट्रेस अपना देशप्रेम दिखा रही हैं। फैंस को अक्षरा सिंह का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी अक्षरा के इस पोस्ट पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। महज कुछ देर पहले साझा किया गया यह पोस्ट इंटरनेट वर्ल्ड में छाया हुआ है। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो अफवाहों का बाजार गर्म हैं कि अभिनेत्री भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल बॉलीवुड में छलांग लगाने वाली हैं।गौरतलब हैं कि पिछले दिनों एक्ट्रेस हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन में नजर आई थी। आपको बता दें कि बिग बॉस OTT के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.