TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Video: लेडी लव मलाइका अरोड़ा का हाथ थाम अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें वीडियो

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि अपनी फिटनेस और लुक को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि अपनी फिटनेस और लुक को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान स्टार कपल ने जमकर पोज दिए। अर्जुन मलाइका का यह वीडियो मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानि ने शेयर किया है। एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो वो ब्लू फॉर्मल ड्रेस में नजर आईं। वहीं अर्जुन कपूर भी गर्लफ्रेंड संग ट्विनिंग करते नजर आए। और पढ़िए –शाहरुख खान संग नजर आए कार्तिक आर्यन, फैंस बोले- बॉलीवुड का राजा और शहजादा   हेमशा की तरह एक बार फिर एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक से बॉलीवुड हसीनाओं को कड़ी टक्कर दे रही हैं। फैंस को मलाइका और अर्जुन की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस जोड़ी पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों यह कपल अर्जुन कपूर का बर्थडे मनाने पेरिस गए थे।     साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक के बाद, एक्ट्रेस की नजदीकियां अर्जुन कपूर से बढ़ने लगी थी। शुरुआत में इस कपल ने अपने प्यार को दुनिया की नजरों से छिपा कर रखा। फैन्स को भी मलाइका और अर्जुन की जोड़ी बेहद पसंद है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि ये कपल भी शादी के बंधन में जल्द से जल्द बंध जाए।   यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें   Click Here –  News 24 APP अभी download करें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.