TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

लॉस एंजिल्स के USC कैम्पस में स्टूडेंट्स पर दिखा ऋतिक रोशन का खुमार, इस अंदाज में एक्टर ने लोगों को किया ग्रीट

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन देश के सबसे पसंदीदा और पॉपुलर सुपरस्टारों में से एक हैं। वो अपने फैंस के साथ भी बेहद ही खास और अलग सा रिश्ता रखते हैं। इसी के साथ ऋतिक को ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह उनके नेचुरल केरैक्टर के साथ ही देखा जाता है। https://www.instagram.com/p/CcRp5TYrmcQ/?utm_source=ig_web_copy_link हाल […]

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन देश के सबसे पसंदीदा और पॉपुलर सुपरस्टारों में से एक हैं। वो अपने फैंस के साथ भी बेहद ही खास और अलग सा रिश्ता रखते हैं। इसी के साथ ऋतिक को ऑन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह उनके नेचुरल केरैक्टर के साथ ही देखा जाता है। हाल ही में ऋतिक ने अपने बेटों के साथ लॉस एंजिल्स गए हुए थे। जहां उन्होंने यूएससी बिजनेस स्कूल के कैम्पस का दौरा किया। इसी के साथ उन्होंने वहां पर मौजूद छात्रों से मुलाकात भी की। जो कि एक्टर को अपने सामने देखकर काफी एक्साइटेड हो गए। ऋतिक के कैम्पस मे एंट्री करते ही हर तरफ हलचल मच गई। क्योंकि सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए वहां मौजूद एक्साइटेड फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं ऋतिक ने भी खुशी-खुशी अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई और सबके साथ बातचीत भी की।     कुछ छात्रों ने अपने इस एक्सपीरिएंस के बारे में बात करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। जहां उन्होंने बताया कि कैसे ऋतिक से मिलने के लिए भागदौड़ हुई और हर तरफ उनके फैंस में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। हाल ही में, फैंस ने सोशल मीडिया पर लॉरेन मॉर्डरी की 'मुझे एक सेलिब्रिटी के साथ सबसे अजीब बातचीत बताओ' का जवाब दिया था, जहां एक ने बताया थी कि कैसे ऋतिक रोशन उनको ग्रीट करने के लिए उनके पास चले गए, जबकि दूसरे ने बताया कि कैसे एक्टर उनकी गाड़ी को आगे बढ़ाने में मदद की, एक शॉपिंग मार्ट में।   एक्टर के ऐसे कई और भी किस्से हैं, जहां उनका ऐसा ही डाउन टू अर्थ नेचर देखने को मिला है। शायद यही वजह है कि सुपरस्टार को दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। एक्टर को हर कोई उन पर्सनेलिटी में से एक मानता है, जो कि अपने फैंस को प्यार देना बखूबी जानते हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.