TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Guru Shehnaaz: गुरु रंधावा ने शहनाज गिल संग जोड़ी को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, फैंस दे रहे ताबड़तोड़ रिएक्शन

Guru Shehnaaz: शहनाज गिल और गुरु रंधावा का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक एल्बम ‘मून राइज’ बीते दिन रिलीज हो चुका है। इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। साथ ही चार्टबस्टर की लिस्ट में भी छाया हुआ है। इसी कड़ी में अब गुरु ने शहनाज संग एक वीडियो साझा कर फैंस से ऐसा सवाल […]

Guru Shehnaaz: गुरु रंधावा ने शहनाज गिल संग जोड़ी को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, फैंस दे रहे ताबड़तोड़ रिएक्शन
Guru Shehnaaz: शहनाज गिल और गुरु रंधावा का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक एल्बम ‘मून राइज’ बीते दिन रिलीज हो चुका है। इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है। साथ ही चार्टबस्टर की लिस्ट में भी छाया हुआ है। इसी कड़ी में अब गुरु ने शहनाज संग एक वीडियो साझा कर फैंस से ऐसा सवाल पूछ लिया है, जिसपर लोग ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

Guru Shehnaaz वीडियो

गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) संग एक वीडियो साझा किया है। ये क्लिप ‘मून राइज’ गाने की शूटिंग का बीटीएस वीडियो है। इस क्लिप में शहनाज गिल, पिंक कलर की बैकलेस शॉर्ट ड्रेस में हमेशा की तरह बेहद प्रीटी लग रही हैं। वहीं गुरु रंधावा, सी ग्रीन शर्ट और व्हाइट जींस में खूब जंच रहे हैं। और पढ़िएVed Box Office Collection Day 9: ‘वेड’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 9वें दिन किया इतना कलेक्शन

Guru Randhawa ने फैंस से पूछा सवाल 

वीडियो में शहनाज गिल और गुरु रंधावा (Shehnaaz Guru Video) को मस्ती करते और खिलखिला कर हंसते देखा जा रहा है। वहीं इस क्लिप को पोस्ट करते हुए पंजाबी सिंगर ने फैंस से एक सवाल पूछ दिया है। गुरु ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है,'लोग कहते हैं कि हम साथ में प्यारे लगते हैं। क्या हम? मैं और शहनाज गिल आप सभी को धन्यवाद।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग #moonrise का इस्तेमाल किया है।' और पढ़िएMoon Rise Song: शहनाज गिल-गुरु रंधावा का गाना ‘मून राइज’ रिलीज, केमिस्ट्री ने मचाया बवाल

फैंस ने लगा दी प्रतिक्रियाओं की लड़ी

गुरु रंधावा के सवाल पूछते ही प्रतिक्रियाओं की लड़ी लग गई है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,'सही सुना है आपने...लेकिन सच ये भी है कि शहनाज जिसके साथ होती है वो अच्छा ही दिखता है।' दूसरे ने लिखा है,'हां दोनों एक साथ बहुत सुंदर लग रहे हैं.... दोनों पवित्र आत्मा हैं।' वहीं एक अन्य लिखते हैं,'शहनाज गिल के साथ चाहे कितना भी हैंडसम या क्यूट एक्टर क्यों न हो... हम उस स्टार का बिल्कुल अलग साइड देखते हैं। शहनाज हर को-स्टार्स का बेस्ट साइड लाती हैं।' ऐसे ही बाकी भी दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ करते हुए हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं। अभी पढ़ें - ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.