TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाया है प्रियंका चोपड़ा का जादू, ऐसा रहा है एक्ट्रेस का फिल्मी सफर

Happy Birthday Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) का डंका आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बजता है। एक्ट्रेस आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट (Priyanka Chopra Birthday) कर रही हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें: प्रियंका चोपड़ा का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ। […]

Happy Birthday Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) का डंका आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बजता है। एक्ट्रेस आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट (Priyanka Chopra Birthday) कर रही हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें: प्रियंका चोपड़ा का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ। एक्ट्रेस ने महज 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड (Miss World) का खिताब अपने नाम किया।एक्ट्रेस ने मिस वर्ल्ड के फाइनल राउंड में गलत जवाब देकर भी विश्व सुंदरी का ताज अपने नाम किया दरअसल प्रियंका से सवाल किया गया था कि 'वो किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं और उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि वह मदर टेरेसा को सबसे सफल महिला मानती हैं। हालांकि मदर टेरेसा की मृत्यु साल 1997 में हो गई थी। प्रियंका के इस जवाब ने सबका दिल जीत लिया। मिस वर्ल्ड के बाद उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर फिल्में की हैं। जिनमें 'बर्फी', बाजीराव मस्तानी, ऐतराज, दिल धड़कने दो, जैसी मूवीज शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड से निकल कर इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री में भी खास मुकाम हासिल किया। और पढ़िए - गोल्ड डिगर कहे जाने पर फूटा सुष्मिता सेन का गुस्सा, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब   प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) संग साल 2018 में जोधपुर में शादी रचाई। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाज से हुई थी। इसी साल के शुरुआत में एक्ट्रेस सरोगसी के जरिए एक बेटी की मां बनी हैं। प्रियंका अक्सर बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। हालांकि अब तक उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है   यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें   Click Here –  News 24 APP अभी download करें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.