Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Father’s Day 2022: बॉलीवुड के इन सितारों का होगा पहला ‘फादर्स डे’, देखें लिस्ट

Happy Fathers Day 2022: कल पूरी दुनियाभर में फादर्स डे (Father’s day 2022) मनाया जाएगा और इसके साथ ही टीवी,बॉलीवुड और मनोरजंन जगत के कई सारे सितारे अपने बच्चो के साथ पहला फादर्स डे सेलिब्रेट करेंगे और इसके लिए ये स्टार जाहिर सी बात है बेहद उत्साहित होंगे। इस साल फादर्स डे कुछ स्टार्स के […]

Happy Fathers Day 2022: कल पूरी दुनियाभर में फादर्स डे (Father’s day 2022) मनाया जाएगा और इसके साथ ही टीवी,बॉलीवुड और मनोरजंन जगत के कई सारे सितारे अपने बच्चो के साथ पहला फादर्स डे सेलिब्रेट करेंगे और इसके लिए ये स्टार जाहिर सी बात है बेहद उत्साहित होंगे। इस साल फादर्स डे कुछ स्टार्स के लिए बेहद स्पेशल है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से ऐसे सितारें हैं जो फर्स्ट टाइम फादर्स डे मना रहे हैं।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने सरोगेट के माध्यम से अपनी बच्ची का स्वागत किया है। स्टार कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है।

बॉलीवुड डीवा प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ (Gene Goodneough) के संग फोटो शेयर जुड़वा बच्चों से जुड़ी गुडन्यूज फैंस संग साझा की है। प्रीति जिंटा के जुड़वा बच्चों में एक लड़का है और एक लड़की। लड़की का नाम प्रीति ने जिया गुडइनफ रखा है और बेटे का नाम जय गुडइनफ रखा है।

2022 में साउथ फिल्म एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू माता-पिता बने हैं। अभिनेत्री अभी फिल्म में काम नहीं कर रही है क्योंकि एक बच्चे को जन्म देने के बाद वह पूरा समय अपने परिवार को देना चाहती है।

मॉडल हेजल कीच और उनके क्रिकेटर पति युवराज सिंह ने अपने परिवार में एक बच्चे का स्वागत किया। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के साथ खुशखबरी साझा की। युवी और हेजल ने यह भी अनुरोध किया कि प्रशंसक और मीडिया उनकी निजता का सम्मान करें।

बॉलीवुड कपल अंगद बेदी और नेहा धूपिया बेटी मेहर के जन्म के 3 साल बाद 3 अक्टूबर 2021 को दूसरी बार पेरेंट्स बने थे। उन्हें एक बेटे का आशीर्वाद मिला था, जिसका नाम कपल ने गुरिक रखा है। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने बेटे का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर नेहा अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

First published on: Jun 18, 2022 02:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.