---विज्ञापन---

Deepika Ranveer: दीपिका पादुकोण ने किया कुछ ऐसा काम, पति रणवीर सिंह को आया गुस्सा!

Deepika Padukone Ranveer Singh: बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों लाइमलाइट में छाए हुए हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही कुछ पिक्चर्स शेयर की जिसपर पति रणवीर का मजेदार रिएक्शन आया। दरअसल हाल ही में यह कपल एक साथ […]

Deepika Padukone Ranveer Singh: बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों लाइमलाइट में छाए हुए हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही कुछ पिक्चर्स शेयर की जिसपर पति रणवीर का मजेदार रिएक्शन आया।

दरअसल हाल ही में यह कपल एक साथ फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के फैशन शो में शामिल हुए। इस दौरान रणवीर और दीपिका (Ranveer Deepika) रॉयल लुक में नजर आए।अब हाल ही में दीपिका ने इस शो की कुछ झलकियां शेयर किया।

 

दीपिका पादुकोण ने फैशन शो के कुछ यादगार पलों की पिक्चर्स इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। पोस्ट में उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है। दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, ‘और यह इस तरह हुआ…।’ दीपिका ने अपने पोस्ट में पूरी नौ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें फैशन शो में तैयारी तैयारियों की झलक भी मिल रही है।

दीपिका के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने एक एंग्री इमोजी पोस्ट किया है। वहीं, मनीष मल्होत्रा ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। बता दें कि इस शो में दोनों ने शादी के बाद पहली बार साथ में रैंप वॉक किया है। इस दौरान कपल की पिक्चर्स और वीडियो वायरल हो रही हैं।

 

स्टार कपल के वर्कफ्रंट की बाते करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह पठान में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ फाइटर भी हैं।

First published on: Aug 01, 2022 07:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.