Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

रणबीर कपूर से अलग होकर बिखर गई थीं दीपिका पादुकोण, इस शख्स ने मुश्किल वक्त में दिया था साथ

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग और डेशिंग एक्टर में से एक हैं। रणबीर कपूर के अब तक के फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं। जिसके चलते उन्होंने बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया है, जिसे पाने के लिए कई लोग सिर्फ सपने देखा करते हैं। […]

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग और डेशिंग एक्टर में से एक हैं। रणबीर कपूर के अब तक के फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं। जिसके चलते उन्होंने बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल किया है, जिसे पाने के लिए कई लोग सिर्फ सपने देखा करते हैं। रणबीर कपूर के बारे में बताए तो उनका निजी जीवन किसी भी फ़िल्म की कहानी से बिल्कुल भी कम नही है। जिसकी वजह से वो हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए रहते है।

रणबीर कपूर की जिंदगी में बहुत सारी गर्लफ्रेंड बनी और बहुत सी गर्लफ्रेंड के साथ उनके रिश्ते टूटे। हालांकि इस समय रणबीर कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण की वजह से चर्चाओं में आए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी रणवीर की पहले की जिंदगी को लेकर काफी बातें हो रही हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर से अलग होने के बाद दीपिका पादुकोण का हाल काफी खराब हो गया था और वह पूरी तरह बौखला गई थी, जिसके चलते आज भी इनकी बाते हो रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि रणबीर से अलग होने के बाद दीपिका पादुकोण चैन से सोना भी भूल गई थीं।

दीपिका पादुकोण का बॉलीवुड की दुनिया मे काफी बड़ा नाम है और वो बॉलीवुड में ही नही बल्कि हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी फेमस है। जिसके चलते मीडिया में इस समय हर जगह इन्ही की बाते हो रही है। दीपिका पादुकोण इस समय अपनी एक पुरानी प्रेम कहानी की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जो कि रणबीर कपूर के साथ चली थी। दीपिका पादुकोण अभिनेता रणबीर कपूर से बेहद प्यार करती थी और उनसे ही शादी करना चाहती थी। उनकी रणबीर कपूर के साथ तब नजदीकिया बढ़ी, जब उन्होंने एक्टर के साथ काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन जब रणबीर कपूर ने दीपिका से अलग होने का फैसला किया तो दीपिका अंदर से पूरी तरह टूट गई थी और उन्होंने काफी मुश्किल समय का सामना किया था।

बताया तो ये भी जाता है कि दीपिका एक्टर रणबीर से इतना प्यार करती थीं कि उनसे अलग होने के बाद वो डिप्रेशन में भी आ गई थी या बोल सकते है कि वह पूरी तरह बौखला गई थी। कई रिपोर्ट में ये बात भी कही जाती है कि दीपिका अपने रिलेशनशिप में ना आने का सदमा झेल ही नहीं पा रही थीं और चैन से सोना भी भूल गई थीं।

 

ऐसे में दीपिका पादुकोण के इस मुश्किल समय मे उनकी मदद किसी ओर ने नही बल्कि रणबीर कपूर ने ही एक दोस्त बनकर की थी। इस बात का खुलासा भी खुद दीपिका पादुकोण ने ही एक इंटरव्यू के दौरान किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि डिप्रेशन से बाहर निकलने में खुद रणबीर कपूर ने ही उनकी मदद भी की थी।

First published on: May 05, 2022 07:27 PM