Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Deepika Padukone Video: देसी अंदाज में नजर आईं दीपिका पादुकोण, क्लासी लुक से लूटी महफिल

Deepika Padukone Spotted Video: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों लाइमलाइट में छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक इवेंट में शामिल हुईं। दीपिका के एंट्री पर सबकी निगाहें उनपर ठहर गई। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। View this post on Instagram A post shared by […]

Deepika Padukone Spotted Video: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों लाइमलाइट में छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक इवेंट में शामिल हुईं। दीपिका के एंट्री पर सबकी निगाहें उनपर ठहर गई। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

दरअसल बॉलीवुड डीवा एक इवेंट के दौरान देसी लुक में नजर आईं। ब्लैक साड़ी में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी कैरी की है। इसके साथ ही उन्होंने फुल स्लीव ब्लाउज पहना है। न्यूड मेकअप और लाइट ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया है।

एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दीपिका पादुकोण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपने यूनिक फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। दीपिका पादुकोण का यह वीडियो मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानि ने शेयर किया है।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ फाइटर भी हैं।

First published on: Aug 05, 2022 08:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.