TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

डेविड धवन के घर फिर गूंजी किलकारियां, वरुण धवन के भाई रोहित धवन दूसरी बार बने पिता

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टरों में से एक डेविड धवन (David Dhawan) की फैमिली में इन दिनों खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल उनके बड़े बेटे रोहित धवन (Rohit Dhawan) अब दूसरी बार पिता बन गए हैं। खबरों की माने तो रोहित की वाइफ जान्हवी ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। […]

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टरों में से एक डेविड धवन (David Dhawan) की फैमिली में इन दिनों खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल उनके बड़े बेटे रोहित धवन (Rohit Dhawan) अब दूसरी बार पिता बन गए हैं। खबरों की माने तो रोहित की वाइफ जान्हवी ने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। रोहित धवन और जान्हवी ने साल 2012 में गोवा में शादी की थी। रोहित भी अपने पिता की तरह डायरेक्टर हैं। उन्होंने 'देसी बॉयज' और 'ढिसूम' जैसी फिल्में बनाई हैं। इससे पहले जान्हवी और रोहित साल 2018 में एक बेटी के माता-पिता बने थे और अब वो लगभग 4 साल बाद एक बेटे के माता-पिता बने हैं। इस गुड न्यूज के मिलने के बाद धवन फैमिली के अलावा कई फैंस भी खुश है। दरअसल, आज यानी 4 मई 2022 को डेविड धवन अपने बेटे रोहित के साथ ​मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया। इसी दौरान ये बात पता चली कि रोहित एक बेटे के पिता बने हैं। रोहित धवन के भाई और एक्टर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने कुछ दिनों पहले ही वरुण की भाभी जान्हवी के लिए बेबी शावर भी रखा था। जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। नताशा ने जान्हवी का बेबी शावर अलीबाग में आयोजित किया था, जिसमें अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी शामिल हुई थीं।   अंशुला कपूर ने 20 मार्च 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जान्हवी धवन के बेबी शावर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। जिसमें जाहन्वी प्रिंटेड सूट पहने काफी खुश नजर आ रही थीं। वहीं, नताशा ब्लैक स्विम वियर में एन्जॉय करती दिखी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंशुला ने कैप्शन में लिखा, ''जाह्नवी धवन और नताशा दलाल को ढेर सारा प्यार। आप सभी लोग बहुत अच्छे हो और बहुत शानदार हो।''  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.