---विज्ञापन---

Controversy: रिलीज के बाद मुश्किल में फंसी ‘लाल सिंह चड्ढा’, आमिर समेत फिल्म मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज

Case Filed Against Laal Singh Chaddha: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) आजकल लाइम लाइट में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) रिलीज हुई है। रिलीज के बाद ही यह फिल्म विवादों में घिर गई है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म […]

Case Filed Against Laal Singh Chaddha: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) आजकल लाइम लाइट में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) रिलीज हुई है। रिलीज के बाद ही यह फिल्म विवादों में घिर गई है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म के मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार आमिर खान समेत ‘लाल सिंह चड्ढा’ के मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एएनआई के अनुसार, शिकायतकर्ता वकील का कहना है कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में भारतीय सेना और हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है। अपनी शिकायत में वकील विनीत जिंदल ने लिखा है कि, फिल्म में कई आपत्तिजनक कंटेंट हैं।

अपनी बात को आगे रखते हुए उन्होंने लिखा है, ‘इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक मेंटली चैलेंज्ड शख्स को कारगिल युद्ध में लड़ने के लिए भारतीय सेना में भर्ती कर लिया जाता है। यह बात सभी जानते हैं कि कारगिल के युद्ध को लड़ने के लिए भारत के बेस्ट जवानों को भेजा गया था। कड़ी ट्रेनिंग के बाद सेना के इन जवानों ने यह युद्ध लड़ा था। लेकिन फिल्म के मेकर्स ने जानबूझकर इस सिचुएशन को भारतीय सेना को बदनाम करने वाला बनाया है।’

 

इसके आलावा कई सीन्स में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का भी आरोप लगाया गया है। आपको बता दें कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फारेस्ट गंप’ पर आधारित है। आमिर के साथ इस फिल्म में करीना कपूर भी लीड रोल में नजर आ रही हैं।

 

First published on: Aug 13, 2022 10:27 AM