---विज्ञापन---

Cannes 2022: रेड आउटफिट में नजर आईं दीपिका पादुकोण, क्लासी लुक से लूटी महफिल

Cannes Film Festival: 75th कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया है। कोरोना महामारी के बाद एक बार फिर कांस के रेड कार्पेट पर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इंटरनेशनल लेवल पर इंडियन सेलेब्स ने भी देसी तड़का लगाया है। आइए जानते है पूरी खबर: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कांस […]

Cannes Film Festival: 75th कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया है। कोरोना महामारी के बाद एक बार फिर कांस के रेड कार्पेट पर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इंटरनेशनल लेवल पर इंडियन सेलेब्स ने भी देसी तड़का लगाया है। आइए जानते है पूरी खबर:

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कांस के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लुक की कुछ पिक्चर्स शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।

 

और पढ़िए Dhakad:‘धाकड़’ की स्क्रीनिंग में नहीं आए बॉलीवुड सितारें, कंगना ने को-स्टार्स के साथ देखी फिल्म

 

 


लेटेस्ट पिक्चर्स में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Cannes Look) रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने रेड स्लीवलेस गाउन पहना है इसके साथ ही उन्होंने डायमंड नेकपीस कैरी किया है। लाइट मेकअप और रेड लिप्स में दीपिका पादुकोण बेहद हॉट नजर आ रही हैं।सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बार दीपिका पादुकोण कांस फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी शामिल हुई थीं। इस जूरी में 9 लोग शामिल हैं, जिनमें फिल्ममेकर रेबेका हाल, स्वीडिश एक्टर नूमी रैपेस, इटैलियन एक्टर जैसमिन ट्रिंका, ईरानी फिल्ममेकर असगर फरहादी, फ्रेंच फिल्ममेकर लैज ली, जेफ निकोलस और डायरेक्टर वाकहिम ट्रियर हैं।

आपको बता दें इस बार कांस फिल्म फेस्टिवल ‘भारत’ के लिए बेहद खास है। इंडिया को इस फिल्म फेस्टिवल में कंट्री ऑफ ऑनर का दर्जा मिला है। दीपिका पादुकोण के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने भी कांस के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा।

 

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 20, 2022 08:37 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.