Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Cannes 2022: रेड कार्पेट पर देसी अंदाज में नजर आईं दीपिका पादुकोण, रेट्रो लुक ने जीता दिल

Cannes Film Festival: 75th कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया है। कोरोना महामारी के बाद एक बार फिर कांस के रेड कार्पेट पर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इंटरनेशनल लेवल पर इंडियन सेलेब्स ने भी देसी तड़का लगाया है। आइए जानते है पूरी खबर: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कांस […]

Cannes Film Festival: 75th कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया है। कोरोना महामारी के बाद एक बार फिर कांस के रेड कार्पेट पर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इंटरनेशनल लेवल पर इंडियन सेलेब्स ने भी देसी तड़का लगाया है। आइए जानते है पूरी खबर:

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कांस के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लुक की कुछ पिक्चर्स शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।

 

और पढ़िएDhaakad: कंगना रनौत के निशाने पर फिर आए बॉलीवुड सेलेब्स, बोली- ये घर बुलाने लायक नहीं

 


लेटेस्ट पिक्चर्स में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Cannes Look) ने ब्लैक एंड गोल्डन कलर का साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज पहना, जो दीपिका के लुक को बोल्ड बना रहा है। दीपिका ने इंडियन अटायर के साथ हैवी इयररिंग्स कैरी किए हैं। इसके साथ वो बोल्ड आई मेकअप में नजर आईं।

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बाकी जूरी मेंबर्स के साथ नजर आईं। इस जूरी में 9 लोग शामिल हैं, जिनमें फिल्ममेकर रेबेका हाल, स्वीडिश एक्टर नूमी रैपेस, इटैलियन एक्टर जैसमिन ट्रिंका, ईरानी फिल्ममेकर असगर फरहादी, फ्रेंच फिल्ममेकर लैज ली, जेफ निकोलस और डायरेक्टर वाकहिम ट्रियर हैं।

 

और पढ़िएअनिल और माधुरी की ‘तेजाब’ का बनेगा रीमेक? एन.चंद्रा ने किया खुलासा

 

 

इस साल भारत पहली बार कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में फेस्टिवल में हिस्सा ले रहा है। इस फेस्टिवल में भारत की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल गया है, जिसका नेतृत्व केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर के साथ ए आर रहमान, मामे खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नयनतारा, पूजा हेगड़े, प्रसून जोशी, आर माधवन, रिकी केज, शेखर कपूर, तमन्ना भाटिया, वाणी त्रिपाठी शामिल हैं।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 18, 2022 08:40 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.