Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Bollywood & Cricketers: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस का क्रिकेटर लव रहा अधूरा, एक तो हो गई थी प्रेग्नेंट

मुंबई। बॉलीवुड और क्रिकेटर स्टार्स का एक बहुत पुराना नाता रहा हैं। कई क्रिकेटर्स फिल्म इंडस्ट्री की हसीनाओं पर अपना दिल हार बैठे। पिच पर अच्छों अच्छों की छुट्टी कर देने वाले कई क्रिकेटर्स ऐसे रहे हैं जो बॉलीवुड की हसिनाओं के आगे क्लीन बोल्ड हो गए। कई क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेस ने अपने प्यार को […]

मुंबई। बॉलीवुड और क्रिकेटर स्टार्स का एक बहुत पुराना नाता रहा हैं। कई क्रिकेटर्स फिल्म इंडस्ट्री की हसीनाओं पर अपना दिल हार बैठे। पिच पर अच्छों अच्छों की छुट्टी कर देने वाले कई क्रिकेटर्स ऐसे रहे हैं जो बॉलीवुड की हसिनाओं के आगे क्लीन बोल्ड हो गए। कई क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेस ने अपने प्यार को शादी के मंडप तक पहुंचाया। तो किसी ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया लेकिन फिर भी अधूरा रह गया। आईए देखते हैं इस लिस्ट में किन किन का नाम शामिल है।

विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता

पुराने दौर की तरह एक बार रुख किया जाए तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता का आता है। इस कपल के अफेयर ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। एक दौर ऐसा था जब दोनों एक दूसरे के साथ हर वक्त देखे जाते थे। इस दौरान नीना प्रेग्नेंट भी हो गईं और उन्होंने मसाबा को जन्म भी दिया लेकिन उनकी शादी विवियन से नहीं हुईं। नीना ने मसाबा को अकेले बड़ा किया लेकिन किसी किसी मौके पर तीनों साथ भी नजर आ जाते हैं।

रवि शास्त्री और अमृता सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह सैफ के प्यार में पड़ने से पहले क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ नाम जुड़ा था। कहा जाता है कि दोनों को अक्सर साथ में वक्त बिताते भी देखा गया था। यहां तक कि उन्होंने एक दूसरे के लिए दुनिया के सामने प्यार का इजहार भी कर दिया था लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक चला नहीं और फिर दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए।

 

और पढ़िए मिस यूनिवर्स हरनाज संधू बैक-टू-बैक इस एक्ट्रेस को कर रहीं कॉपी, सबकुछ सेम देख फैंस दंग

 

 

दीपिका पादुकोण और एमएस धोनी

बॉलीवुड की मस्तानी यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जब फिल्म इंडस्ट्री में नई नई आईं थी तो उनका नाम क्रिकेटर एमएस धोनी से जुड़ा था। वह कई बार धोनी के मैच देखने भी गई थीं और उनकी जोड़ी को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ने लगी थीं। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया और दोनों के रास्ते अलग हो गए। धोनी के बाद दीपिका का नाम युवराज सिंह के साथ जुड़ा था लेकिन उनकी ये लव स्टोरी अधूरी रह गई।

 

किम शर्मा और युवराज सिंह

युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा से जुड़ा था। दोनों के अफेयर को देखकर लगता था कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसी वजह से दोनों अलग हो गए और युवराज ने हेजल से शादी कर ली।

रोहित शर्मा और सोफिया हयात

रोहित शर्मा और सोफिया हयात का प्यार जितनी तेजी से ऊपर चढ़ा था, उतनी ही तेजी से खत्म भी हो गया था। सोफिया ने ट्वीट करके अपने ब्रेकअप की खबर दी थी।

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत

साल 2018 में उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत ने भी एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन जब चीजें खराब हुईं तो पता चला कि ऋषभ पंत ने उर्वशी को व्हट्सएप पर ब्लॉक कर दिया था।

सोनल चौहान और केएल राहुल

केएल राहुल भले ही इन दिनों सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन इससे पहले उनका नाम जन्नत एक्ट्रेस सोनल चौहान के साथ जुड़ चुका है। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था।

रेखा और इमरान खान

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा का हर कोई दीवाना रहा है। यूं तो रेखा का नाम बॉलीवुड के कई सितारों से जुड़ा लेकिन क्रिकेटर्स के बीच भी उनके नाम की खूब चर्चा होती थी। रेखा का अफेयर पाकिस्तानी टीम के क्रिकेट इमरान खान से जुड़ा था। बतातें हैं कि रेखा की मां भी उनके रिश्ते को पसंद करती थीं लेकिन यह शादी तक नहीं पहुंच पाया।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 05, 2022 12:06 PM