Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Bipasha Baby Bump: प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सामने आई बिपाशा बासु की तस्वीर, एक्ट्रेस ने छिपाया बेबी बंप

Bipasha Basu Pregnancy: बॉलीवुड डीवा बिपाशा बासु (Bipasha Basu) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। गौरतलब है कि आजकल एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें छाई हुई है। इन सबके बीच एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर: इंडस्ट्री के हॉट कपल बिपाशा बासु और […]

Bipasha Basu Pregnancy: बॉलीवुड डीवा बिपाशा बासु (Bipasha Basu) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। गौरतलब है कि आजकल एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें छाई हुई है। इन सबके बीच एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर:

इंडस्ट्री के हॉट कपल बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने लगती हैं।हालांकि, इस कपल ने अब तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब बिपाशा और करण इस बात की जानकारी फैंस के साथ कब शेयर करेंगे।

इसी बीच बिपाशा के बेबी बंप की एक तस्वीर सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल बिपाशा और करण, बहन सोनी बासु की बेटी का जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान उनका पूरा परिवार एक साथ था। बिपाशा और करण ने भी काफी मस्ती की। तस्वीर में बिपाशा ने येलो कलर की ड्रेस पहनी है और मुस्करा रही हैं। वो इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।


आपको बता दें कि बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2015 में फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म के सेट से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद करण और बिपाशा ने अप्रैल 2016 में अपने इस रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने वाले हैं।

First published on: Aug 03, 2022 10:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.