Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri Stars Real Name: निरहुआ से लेकर मोनालिसा तक, जानें इन भोजपुरी सितारों के असली नाम

Bhojpuri Stars Real Name: आजकल हर तरफ भोजपुरी स्टार्स का बोलबाला है। सोशल मीडिया पर इनके सॉन्ग्स रिलीज होते ही छा जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके चहेते स्टार्स का असली नाम क्या है? आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार्स के असली नाम कुछ और हैं लेकिन फैंस उन्हें किसी और नाम […]

Bhojpuri Stars Real Name: आजकल हर तरफ भोजपुरी स्टार्स का बोलबाला है। सोशल मीडिया पर इनके सॉन्ग्स रिलीज होते ही छा जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके चहेते स्टार्स का असली नाम क्या है? आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार्स के असली नाम कुछ और हैं लेकिन फैंस उन्हें किसी और नाम से जानते हैं।आइए जानते हैं भोजपुरी सितारों के रियल नाम:

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। शायद से ही कोई खेसारी लाल यादव का कोई रियल नाम जानता है। आपको बता दें कि स्टार का नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है।

और पढ़िएBhojpuri New Song: प्रेमिका के चक्कर में ‘सेंट्रल जेल’ पहुंचे रितेश पांडे, जानें पूरा मामला

 


मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक अपने बोल्ड अंदाज से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास था, लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने नाम बदल लिया था।

भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार निरहुआ (Nirahua) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फैंस उन्हें निरहुआ के नाम से ही जानते हैं जबकि एक्टर का नाम निरहुआ नहीं है। उनका नाम दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) है।

एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का असली नाम साबिहा शेख है और रानी मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं। फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ के मेकर्स ने रानी का नाम बदलकर रख दिया था।

और पढ़िए –  Bhojpuri: दिनेश लाल यादव और मोनालिसा ने किया खुलेआम रोमांस, फैंस के छूटे पसीने

भोजपुरी सिनेमा जगत में रवि किशन (Ravi Kishan) ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनेता से नेता बने रवि किशन का असली नाम रविंद्रनाथ शुक्ला है।

 

और पढ़िएBhojpuri Hot Video: निधि झा के दीदार को तरसे प्रदीप पांडे, एक्ट्रेस की अदाओं पर हार बैठे दिल

 

भोजपुरी के जाने-माने सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला को लोग कल्लू के नाम से जानते हैं। भोजपुरी स्टार कल्लू का असली नाम अरविंद अकेला ही है लेकिन फैंस उन्हें कल्लू के नाम से जानते हैं।

 

   और पढ़िए –  Bhojpuri Song: साड़ी पहन मनीषा मिश्रा ने किया जोरदार डांस, फैंस के उड़े होश

 

एक्टर प्रदीप पांडेय को लोग चिंटू पांडेय के नाम से जानते हैं। एक्टर चिंटू के नाम से ही मशहूर हैं और आज भी उनके फिल्मों के पोस्टर पर यही नाम छपता है। लेकिन उनका असली नाम प्रदीप पांडे ही है और उन्हें एक्शन हीरो भी कहा जाता है।

 

यहाँ पढ़िए  भोजपुरी से  जुड़ी​​​​  ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 19, 2022 02:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.