Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh new Song) का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है ‘दिहला प दस के भागेलु हँस के’ (Dihla Pa Das ke Bhagelu Has ke), जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
गाने के वीडियो की बात करें तो, नीलकमल सिंह के अपोजिट भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी देखी जा सकती हैं। गाने के बोल के मुताबिक सृष्टि बिल्कुल किसी नागिन की तरह लहराती हुई डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ नीलकमल सिंह भी जबरदस्त डांस कर रहे हैं। दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।
यहाँ पढ़िए – Video: आम्रपाली दुबे से निरहुआ ने किया प्यार का इजहार, डांस से करने चले थे इंप्रेस
यहाँ पढ़िए – Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह संग सृष्टि उत्तराखंडी ने लगाया रोमांस का तड़का, वीडियो ने उड़ाया गर्दा
गाने में आवाज नीलकमल सिंह और शिल्पी राज की है। बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। गाना हाल ही में जारी किया गया है, जो इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है। कुछ ही दिनों में इसे 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें