Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Bhojpuri Actress: भोजपुरी फिल्मों के साथ छोटे पर्दे पर भी राज करती हैं ये एक्ट्रेसेस, देखें लिस्ट

Bhojpuri Actress: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अपनी अदाओं और लटको झटकों से फैंस के दिलों पर राज करने में कोई कमी नहीं छोड़ती। लेकिन क्या आपको पता है की भोजपुरी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जो छोटे पर्दे पर भी काम […]

Bhojpuri Actress: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अपनी अदाओं और लटको झटकों से फैंस के दिलों पर राज करने में कोई कमी नहीं छोड़ती। लेकिन क्या आपको पता है की भोजपुरी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जो छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। यहां तक की कुछ ने तो अपने करियर की शुरुआत ही हिंदी टीवी सीरियल्स से ही की थी। आइये जानते है भोजपूरी इंडस्ट्री की कुछ भोजपुरी एक्ट्रेसेस के बारे में जो भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं।

 

और पढ़िए – खेसारी का एक और धमाका, वायरल हो रहा है ‘बेदर्दा दर्द देले बा’

 

आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे के नाम तो आपने सुना ही होगा। एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी शो ‘रहने है तेरे पलकों की छांव में’ से की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘मायाका’, ‘सात फेरे’ जैसे कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं।

और पढ़िए – खेसारी का एक और धमाका, वायरल हो रहा है ‘बेदर्दा दर्द देले बा’

 

 


मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम रह चुकी हैं। सिर्फ भोजपुरी ही नहीं अब वह हिंदी टीवी का भी जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ‘नजर’, ‘नमक इश्क का’, ‘स्मार्ट जोड़ी’ जैसे कई हिंदी शोज हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘बिग बॉस’ में भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं।


श्वेता तिवारी
बी टाउन में श्वेता तिवारी का नाम टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब श्वेता भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं। बता दें कि श्वेता बतौर एक्ट्रेस ‘हिंदुस्तानी सैंया हमार’, ‘कब अइबू अंगनवा हमार’, जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।


निधि झा
निधि झा आज भोजपुरी की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी से ही की थी। एक्ट्रेस हिंदी सीरियल ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में पहली बार नजर आई थीं। जिसके बाद उन्होंने ‘बालिका वधू’, ‘सावधान इंडिया’ जैसे कई शोज में काम किया।

 


अंजना सिंह
अंजना सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस भोजपुरी के साथ टीवी में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। अंजना ‘रंगीला’, ‘नागराज’, ‘लव और राजनीति’ जैसे कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा इन दिनों एक्ट्रेस दबंग चैनल के शो ‘नथ गहना या जेवर’ में दिखाई दे रही हैं।

 

 

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 31, 2022 11:20 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.