Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

BB16: इन शर्तो के साथ बिग बॉस में एंट्री कर सकते हैं करण जौहर! जान होकर जाएंगे हैरान

Karan Johar Condition To Enter Bigg Boss House: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का मच अवेटेड शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 7 आज से शुरू होने जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan)इस बार ओटीटी पर दिखाया जाएगा। शो शुरू होने से पहले करण ने कई […]

Karan Johar Condition To Enter Bigg Boss House: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का मच अवेटेड शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 7 आज से शुरू होने जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan)इस बार ओटीटी पर दिखाया जाएगा। शो शुरू होने से पहले करण ने कई बड़े खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर:

 

और पढ़िए – लंदन की गलियों में दिखा सारा अली खान का रेनबो लुक, रणवीर सिंह से हुईं प्रेरित

 


गौरतलब है कि करण जौहर पिछले कुछ दिनों से अपने शो को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं।हाल ही में फिल्म मेकर ने छोटे पर्दे के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में जाने की बात कही है। दरअसल, एक इंटरव्यू में करण जौहर ने अपने बिग बॉस में आने को लेकर एक खास शर्त रखी है। इंटरव्यू के दौरान जब करण जौहर से पूछा गया कि अगर उन्हें 1 हफ्ते के लिए सलमान के शो बिग बॉस हाउस में जाना रहना पड़े तो वे किस सेलेब्रिटी को अपने साथ लेकर जाएंगे।

इस पर करण जौहर ने ऐसा जवाब दिया जिस सुनकर कुछ देर के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। करण जौहर ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो बिग ब़ॉस हाउस में अपनी फेवरेट पू यानि करीना कपूर खान को लेकर जाएंगे। करण ने आगे कहा कि करीना बहुत ही एंटरटेनिंग हैं और उनकी करीना के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

 

और पढ़िए – 48 की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने सीएम भगवंत मान, सामने आई शादी की तस्वीरें

 

लास्ट में उन्होंने यहां तक कह दिया कि वो बिग बॉस घर में तभी जाएंगे जब करीना उनके साथ जाएंगी वरना नहीं।जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी का फर्स्ट सीजन होस्ट किया था।ऐसे में करण जौहर का यह जवाब सुन फैंस काफी खुश हैं।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 07, 2022 03:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.