Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Baba Siddique Iftar Party: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सजी सितारों की महफिल, शाहरुख से लेकर सलमान समेत पहुंचे ये सेलेब्स

मुंबई। 3 अप्रैल से रमजान (Ramzan) का पवित्र माह शुरू हो रहा है। मुस्लिम समुदाय में रमजान के महीने को बहुत ही पाक महीना माना जाता है। रमजान के महीने को नेकियों यानि अच्छे कार्यों का महीना भी कहा जाता है। इन दिनों पूरा देश रमजान में डूबा नजर आ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड […]

मुंबई। 3 अप्रैल से रमजान (Ramzan) का पवित्र माह शुरू हो रहा है। मुस्लिम समुदाय में रमजान के महीने को बहुत ही पाक महीना माना जाता है। रमजान के महीने को नेकियों यानि अच्छे कार्यों का महीना भी कहा जाता है। इन दिनों पूरा देश रमजान में डूबा नजर आ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी इसे बड़ी धूम-धाम से मना रहे हैं।

देर शाम मुंबई में बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की की इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमे टीवी सितारों से लेकर बॉलीवुज की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इस पार्टी में चार चांद लगाए। बाबा सिद्दीकी की पार्टी में हर साल कई सेलेब्स शिरकत करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी बाबा सिद्दीकी ने मुंबई में आलीशान पार्टी दी है। आइए डालते हैं एक नजर इस पार्टी पर।

बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान (Salman Khan) ने इस पार्टी में शिरकत की। सलमान इस दौरान ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। सलमान शर्ट और डेनिम पहने नजर आए। सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान, भाई सोहेल खान और अरबाज खान और बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी पहुंचे थे। बाबा सिद्दीकी खुद सलीम खान का हाथ पकड़कर उन्हें फोटो खींचने ले जाते नजर आए।

बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की इफ्टार पार्टी में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) न आए ऐसा होने से रहा। देर शाम शाहरुख खान भी बाबा सिद्दीकी की आलीशान पार्टी का हिस्सा रहे। शाहरुख को ब्लैक कुर्ते-पायजामे में देखा गया। वह बाबा से खुशी से मिलते और बात करते नजर आए।

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में संजय दत्त (Sanjay Dutt)ने भी चार चांद लगाए। संजय दत्त यहां काफी कूल और कैजुअल अंदाज में नजर आए।

 

 

और पढ़िएशाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म से कटा सलमान खान का पत्ता!, अब साउथ के ये सुपरस्टार निभाएंगे कैमियो रोल

 

 

इस पार्टी में हिना खान (Hina Khan) स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। हिना यहां खूबसूरत शरारा पहनकर दिखाई दी।

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू (Harnaz Sandhu) भी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में नजर आईं। इस मौके पर हरनाज ऑरेंज और ब्राउन कलर का सुंदर सूट और सलवार पहने पहुंची थीं।

सिंगर मीका सिंह ने भी इस इफ्तार पार्टी में शिरकत की। मीका यहां व्हाइट आउटफिट में नजर आए।

एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) सालों बाद बॉलीवुड की किसी पार्टी में नजर आई। बता दें साल 2020 शादी से पहले एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से अलविदा कहा था। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सना अपने पति अनस सईद के साथ पहुंची थी।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इफ्तार पार्टी में रेड एंड पिंक आउटफिट पहनकर पहुंची थीं। इस पार्टी में शिल्पा के पति राज कुंद्रा भी नजर आए हालांकि राज पैपराजी से बचते नजर आए।

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा भी इस पार्टी का हिस्सा बने। बाबा सिद्दीकी की पार्टी में दोनों का अंदाज देखने लायक था।

एक्ट्रेस शहनाज गिल भी इस आलीशान पार्टी का हिस्सा बनीं।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें         

 

First published on: Apr 18, 2022 04:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.