Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Athiya KL Rahul Wedding: बेटी की शादी की खबरों पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: फिल्मी गलियारों आजकल एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) की शादी की चर्चा छाई हुई है। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार यह स्टार कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में इस पर एक्ट्रेस के पिता सुनील शेट्टी (Suniel […]

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: फिल्मी गलियारों आजकल एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) की शादी की चर्चा छाई हुई है। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार यह स्टार कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में इस पर एक्ट्रेस के पिता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने रिएक्ट किया है।

गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब आथिया शेट्टी और के एल राहुल की शादी की खबरें आई हो। एक इंटरव्यू में जब सुनील शेट्टी से बेटी की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया गया है!’ एक्टर के इस जवाब ने आथिया और के एल राहुल (Athiya KL Rahul Wedding) की शादी की खबरों पर विराम लगा दिया है।

और पढ़िए:-जर्मनी के लिए रवाना हुए के एल राहुल और आथिया शेट्टी, एक महीने तक विदेश में रहेगा ये कपल?

गौरतलब है कि क्रिकेट और बॉलीवुड का संगम नया नहीं है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी बॉलीवुड हसीना के साथ ब्याह रचा चुके हैं। हालिया मिली जानकारी के अनुसार आथिया शेट्टी और क्रिकेटर के. एल. राहुल इस साल के खत्म होने से पहले शादी रचा लेंगे। हालांकि आपको बता दें कि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़िए:-बेटी की शादी की खबरों पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात


बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी यह कपल साउथ इंडियन स्टाइल में शादी रचाएगा। हालांकि बाद में यह खबर महज अफवाह निकली। आपको बता दें कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी कि राहुल और आथिया लिव इन में शिफ्ट हो गए है।

और पढ़िए:-बॉलीवुड से जुड़ी खबरें

First published on: Jul 13, 2022 08:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.