Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Arjun-Malaika: मलाइका संग भाई अर्जुन के रिश्ते पर आया सोनम कपूर का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने कही ये बात

Sonam Kapoor On Arjun Kapoor-Malaika Arora: बी टाउन का फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) इन दिनों लाइमलाइट में छाया हुआ है। गौरतलब है कि होस्ट करण जौहर (Karan Johar) शो में आए मेहमानों की पोल खोलने में माहिर हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सोनम […]

Sonam Kapoor On Arjun Kapoor-Malaika Arora: बी टाउन का फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) इन दिनों लाइमलाइट में छाया हुआ है। गौरतलब है कि होस्ट करण जौहर (Karan Johar) शो में आए मेहमानों की पोल खोलने में माहिर हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के साथ।

दरअसल हाल ही में करण जौहर के शो में बतौर स्पेशल गेस्ट सोनम और अर्जुन कपूर पहुंचे थे। इस दौरान फिल्म मेकर ने स्टार्स के पर्सनल लाइफ से जुड़े कई तीखे सवाल किए। इसी बीच करण जौहर ने सोनम कपूर से उनके भाई अर्जुन और बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर सवाल पूछा। करण ने पूछा कि, क्या उन्हें लगता है कि जब अर्जुन ने मलाइका के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया तो उन्हें अपने भाई को सपोर्ट करने की जरूरत थी, क्योंकि उस समय हालात अच्छे नहीं थे।

इस सवाल का जवाब देते हुए सोनम कपूर ने कहा कि, ‘अर्जुन और मुझमें 15 दिन का अंतर है. हमारी कुछ तस्वीरें हैं, जिनमें हम हमेशा साथ रहते थे। हम एक क्लास में थे। हम अक्सर साथ ही रहा करते थे। तो पॉइंट ये है कि, बिना शर्त का प्यार कहां है।’ आगे अपनी बात को रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, आपको वह सब कुछ स्वीकार करना होगा, जो उस व्यक्ति को बनाता है, जिससे आप बहुत प्यार करते हैं। जाहिर सी बात है कि, स्थिरता, खुशी और जो शांति उनकी जिंदगी में हाल ही के समय में आई है, वो पहले नहीं थी। वह इधर-उधर भटक रहे थे।’


सोनम के इस जवाब के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें मलाइका और अर्जुन के रिश्ते से किसी प्रकार कोई ऐतराज नहीं है। आपको बता दें कि बी टाउन के हॉट कपल में से एक अर्जुन और मलाइका की जोड़ी है। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी कि अर्जुन मलाइका जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि अर्जुन कपूर ने साफ कर दिया है कि अभी ऐसा कुछ उनका प्लान नहीं हैं।

First published on: Aug 11, 2022 07:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.